टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। भारत सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है।
HIGHLIGHTS
- IND vs ENG चौथे टेस्ट से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह
- केएल राहुल भी रहेंगे बाहर
- भारत सीरीज में 2-1 से आगे
- चौथा टेस्ट 23 फरवरी से खेला जाएगा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले चौथे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। मुकेश कुमार को रांची टेस्ट से पहले भारतीय टीम से जुड़ने का मौका मिला है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। भारत सीरीज में जहां 2-1 से आगे चल रहा है।
बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से बोर्ड ने उन्हें चौथे टेस्ट में आराम देने का फैसला किया है। बुमराह भारतीय टीम के साथ राजकोट से रांची तक यात्रा नहीं करेंगे। बुमराह फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। विकेट कीपर बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच के लिए पूरी तरह से फिट नहीं हैं और इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने बताया कि बुमराह के वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से बोर्ड ने उन्हें चौथे टेस्ट में आराम देने का फैसला किया है। बुमराह भारतीय टीम के साथ राजकोट से रांची तक यात्रा नहीं करेंगे। बुमराह फिलहाल इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 13.64 की औसत से 17 विकेट लिए हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 80 से अधिक ओवर फेंके हैं।
🚨 NEWS 🚨
Jasprit Bumrah released from squad for 4th Test.
Details 🔽 #TeamIndia | #INDvENG | @IDFCFIRSTBank https://t.co/0rjEtHJ3rH pic.twitter.com/C5PcZLHhkY
— BCCI (@BCCI) February 20, 2024
बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को वापस स्क्वॉड में शामिल किया गया है। उन्हें तीसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। चौथे टेस्ट में या तो मुकेश और या फिर बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप को डेब्यू का मौका मिल सकता है। वहीं, केल राहुल भी इस मुकाबले का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बोर्ड की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि केएल की पांचवें टेस्ट में वापसी उनकी फिटनेस रिपोर्ट आने के बाद तय होगी।
चौथे टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।


Download Android App
Download iOS App




