IND vs ENG : भारतीय टीम को लगे बड़े झटके, दो प्रमुख खिलाड़ी बाहर

Summary :

IND vs ENG दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आई है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा और वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के बाकी मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं। HIGHLIGHTS IND vs ENG दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में आज से खेला जाएगा पहले टेस्ट में भारत की 28 रन से हार रवीन्द्र जडेजा को पहले टेस्ट में लगी थी चोट मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर  IND…

IND vs ENG दूसरा टेस्ट शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बुरी खबर आई है। स्टार भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा और वह तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के साथ इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट श्रृंखला के बाकी मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • IND vs ENG दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में आज से खेला जाएगा
  • पहले टेस्ट में भारत की 28 रन से हार
  • रवीन्द्र जडेजा को पहले टेस्ट में लगी थी चोट
  • मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर 

IND vs ENG : दूसरा टेस्ट विशाखापट्टनम में आज से खेला जाएगा

भारत और इंग्लैंड के बीच आज विशाखापट्टनम में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा। पहले टेस्ट में 28 रन से हार के बाद भारत के लिए यह मैच जीतना हर हाल में अनिवार्य है। इस मैच में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा और बल्लेबाज़ केएल राहुल चोट के चलते बाहर हो गए हैं। इस मैच में भारत की तरफ से 1 या 2 डेब्यूटन खिलाड़ी देखने को मिल सकते हैं। जिसमे रजत पाटीदार का नाम प्रमुख है।  

रवीन्द्र जडेजा को पहले टेस्ट में लगी थी चोट

हैदराबाद में पहले टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में रन आउट होने के दौरान जडेजा की पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। शुरुआत में वह शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट से बाहर हुए थे। जडेजा ने पहले टेस्ट में दो पारियों में पांच विकेट चटकाने के अलावा 89 रन बनाए थे। भारत यह मुकाबला 28 रन से हार गया था। पैर की मांसपेशियों की चोट से उबरने में आम तौर पर कम से कम चार हफ्ते का समय लगता है और संभावना है कि जडेजा पूरी श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं। श्रृंखला का अंतिम टेस्ट सात से 11 मार्च तक धर्मशाला में खेला जाएगा। रवीन्द्र जडेजा का बाहर होना भारत के लिए एक बहुत बड़ा झटका है क्योंकि जडेजा तीनों ही फॉर्मेट में भारत के भारत के अहम ऑलराउंडर हैं जो तीनों ही डिपार्टमेंट में हमेशा महत्वपूर्ण साबित होते हैं।

IND vs ENG : मोहम्मद शमी पूरी सीरीज से हो सकते हैं बाहर

पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज शमी टूर्नामेंट के बाद से चोटिल हैं। वह अपने बाएं टखने की समस्या के लिए विशेष इंजेक्शन लेने और सर्जन से सलाह लेने के लिए इंग्लैंड गए थे। शुरुआत में पहले दो टेस्ट के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया गया था लेकिन अब पता चला है कि वह पूरी श्रृंखला से बाहर हो सकते हैं। दूसरे टेस्ट में लोकेश राहुल भी नहीं खेल पाएंगे। वह अपनी दाईं जांघ में दर्द के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। इसी जांघ का उनका 2022 में ऑपरेशन हुआ था। राहुल अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं और देखना होगा कि वह 15 फरवरी से राजकोट में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए वापसी कर पाते हैं या नहीं। दूसरे टेस्ट में भारत को स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी जो निजी कारणों से शुरुआती दो टेस्ट में नहीं खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने उनके विकल्प के तौर पर रजत पाटीदार को टीम में चुना है। जडेजा और राहुल की चोट के बाद चयनकर्ताओं ने मध्य क्रम के बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.