IPL में अनसोल्ड रहे बल्लेबाज ने मचाया तहलका, 188.88 के स्ट्राइक रेट से उधेड़ी गेंदबाजों की बखियां

Summary :

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले एक बल्लेबाज ने मैदान पर जमकर धमाल मचाया है। उसने चौकों – छक्कों की ऐसी बरसात की, जिसने गेंदबाजों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की, उन्होंने मैदान पर इस कदर बवाल काटा है कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियां जरूर सोच में पड़ गई होंगी। साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में बेयरस्टो ने गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और 188.88 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया। Jonny Bairstow Explosive…

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले एक बल्लेबाज ने मैदान पर जमकर धमाल मचाया है। उसने चौकों – छक्कों की ऐसी बरसात की, जिसने गेंदबाजों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की, उन्होंने मैदान पर इस कदर बवाल काटा है कि सभी आईपीएल फ्रेंचाइजियां जरूर सोच में पड़ गई होंगी। साउथ अफ्रीका की टी20 लीग SA20 में बेयरस्टो ने गेंदबाजों की जमकर धज्जियां उड़ाईं और 188.88 के स्ट्राइक रेट से तूफानी पारी खेलकर तहलका मचा दिया।

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20: SA20 में मचाया धमाल

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20
Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20

सनराइजर्स ईस्टर्न केप की ओर से खेलते हुए बेयरस्टो ने Pretoria Capitals के खिलाफ 45 गेंदों में नाबाद 85 रन ठोक दिए। इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 6 लंबे छक्के लगाए। खास बात यह रही कि आईपीएल ऑक्शन में अनदेखी के बाद यह उनकी पहली बड़ी पारी थी, जिसने सबका ध्यान खींच लिया।

इस मुकाबले का सबसे यादगार पल तब आया, जब बेयरस्टो ने प्रिटोरिया कैपिटल्स के कप्तान और साउथ अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज के एक ही ओवर में 34 रन ठोक दिए। 12वें ओवर में बेयरस्टो ने महाराज के खिलाफ 5 छक्के और 1 चौका जड़ते हुए पूरा मैच ही पलट दिया। यह ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

Quinton de Kock के साथ की साझेदारी

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20
Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए इस मुकाबले में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में सनराइजर्स ईस्टर्न केप की शुरुआत Quinton de Kock और बेयरस्टो ने की। दोनों ने मिलकर गेंदबाजों पर ऐसा दबाव बनाया कि मैच एकतरफा हो गया।

Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20
Jonny Bairstow Explosive Ining in SA20

डी कॉक ने 41 गेंदों में 79 रन की शानदार पारी खेली और फील्डिंग में भी कमाल करते हुए एक बेहतरीन कैच लपका। इसी ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बेयरस्टो ने 14.2 ओवर में ही बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कराकर यह साबित कर दिया कि आईपीएल में अनसोल्ड रहना उनकी काबिलियत पर सवाल नहीं, बल्कि टीमों की चूक थी।

Also Read: बांग्लादेश में बैन हुआ IPL, BCCI को लगी इतने करोड़ की चपत

Rahul Singh Karki