Sehwag On Vaibhav Sooryavanshi: Vaibhav Soorvanshi के ऐतिहासिक दोहरे शतक ने मचाई सनसनी, वीरेंद्र सहवाग भी हुए हैरान

Summary :

वैभव सूर्यवंशी ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ महज 53 गेंदों में 204 रन बनाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने 28 गेंदों में शतक जड़ा और अपनी पारी में 28 छक्के लगाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। उनकी इस विस्फोटक पारी से वीरेंद्र सहवाग भी हैरान रह गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर वैभव की जमकर तारीफ की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट जगत में उनकी चर्चा होने लगी। यूएई के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने महज 53 गेंदों पर 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी को देखकर एक्स इंडियन विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए।

वैभव ने अपनी पारी के दौरान कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। उन्होंने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा कर के लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद उन्होंने सबसे तेज 150 और 200 रन बनाने का कारनामा भी किया। अपनी पारी में वैभव ने कुल 28 छक्के जड़े और यूएई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Sehwag On Vaibhav Sooryavanshi: सहवाग ने वैभव की पारी को बताया अविश्वसनीय

वैभव सूर्यवंशी की इस ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट के दिग्गजों को भी हैरान कर दिया। एक्स भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर उनकी जमकर तारीफ की। सहवाग ने वैभव की बल्लेबाजी को इतना असाधारण बताया कि इसकी इमेजीनेशन वीडियो गेम में भी करना मुश्किल है। सहवाग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “53 गेंदों में 204 रन, 28 छक्के. ये तो EA Sports Cricket में हो तो भी असंभव सा लगता है, क्या शानदार हैं वैभव सूर्यवंशी।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ Once In A Generation हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

यूएई ने बनाए थे 249 रन

Vaibhav Sooryavanshi breaks So Many Records
Vaibhav Sooryavanshi breaks So Many Records (Source: Google)

मुकाबले की बात करें तो एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 249 रन बनाए थे। टीम की ओर से हरप्रीत सिंह भाटिया ने शानदार शतकीय पारी खेली और भारत के सामने चैलेंजिंग टारगेट रखा। टारगेट का पीछा करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत अच्छी रही।

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच पहले विकेट के लिए 68 रनों की पार्टनरशिप हुई, जिसमें अभिषेक का योगदान सिर्फ 12 रन का था। इसके बाद वैभव ने प्रभसिमरन सिंह के साथ भी 40 रनों की पार्टनरशिप की। इस पार्टनरशिप में प्रभसिमरन सिंह के बल्ले से सिर्फ 3 रन निकले। हालांकि, पूरी पारी के दौरान वैभव का अटैकिंग अंदाज जारी रहा और उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुकाबले को यादगार बना दिया।

सेमीफाइनल में श्रीलंका से भिड़ेगी इंडिया-ए

India A vs Sri Lanka A In Semi Final
India A vs Sri Lanka A In Semi Final (Source: Google)

एशिया कप राइजिंग स्टार्स के सेमीफाइनल में अब इंडिया-ए का सामना श्रीलंका-ए से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे खेला जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान-ए और बांग्लादेश-ए के बीच शुक्रवार को ऑर्गनाइज़ होगा।

Read More: Indian Team Possibility For WTC: WTC फाइनल की जंग हुई दिलचस्प, जानिए इंडियन टीम के लिए फाइनल में पहुंचने के कितने हैं चांस?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।