इंग्लैंड फुटबॉल टीम के कप्तान और बायर्न म्यूनिख के स्टार स्ट्राइकर हैरी केन चोटिल हो गए हैं। बायर्न म्यूनिख और कोलोन के बीच खेले गए मुकाबले में उनके बाएं एंकल में सीरियस चोट आ गई। फिर मेडिकल जांच में उनके एंकल के सिंडेस्मोसिस लिगामेंट में चोट की पुष्टि हुई। इस वजह से केन अगले कुछ महीनों तक मैदान से बाहर रह सकते हैं।
Harry Kane Injury: मैच के दौरान चोटिल हुए हैरी केन

बायर्न म्यूनिख और कोलोन के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा। इसी मैच के दौरान कोलोन के डिफेंडर जोएल श्मिड ने पेनल्टी एरिया में हैरी केन को गिरा दिया, जिसके बाद इंग्लिश कप्तान दर्द से कराहने लगे। हालांकि, चोट लगने के बावजूद केन ने कुछ देर तक खेल जारी रखने की कोशिश करी, लेकिन उनकी परेशानी और भी ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद मैदान पर ही उन्हें मेडिकल मदद दी गई। आखिरकार दो फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से वह लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर चले गए।
बायर्न म्यूनिख ने की चोट की पुष्टि

हैरी केन की चोट को लेकर बायर्न म्यूनिख ने ऑफिशियल बयान जारी किया है। क्लब के मुताबिक, शुक्रवार को कोलोन के खिलाफ बुंडेसलीगा मुकाबले के दौरान केन के बाएं एंकल के सिंडेस्मोसिस लिगामेंट में चोट आई है। मेडिकल टीम की जांच में इसकी पुष्टि हुई है।
क्लब ने बताया है कि इस चोट की वजह से 33 साल के स्ट्राइकर को अगले कुछ महीनों तक फुटबॉल से दूर रहना पड़ सकता है। केन की चोट बायर्न म्यूनिख के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह टीम के खास और मेन खिलाड़ियों में शामिल हैं।


Download Android App
Download iOS App




