Shreyas Iyer को कॉन्ट्रैक्ट ना मिलने पर इस खिलाड़ी ने दिया अनोखा जवाब

Summary :

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि मुंबई के इस बल्लेबाज को किसी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी तरह की प्रेरणा या सलाह की जरूरत नहीं है। HIGHLIGHTS अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर पर दी प्रतिक्रिया Shreyas Iyer और रहाणे रणजी ट्रॉफी में शामिल Shreyas Iyer को नहीं मिला BCCI कॉन्ट्रैक्ट  बीसीसीआई ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है और उसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर ने वनडे विश्व कप में…

मुंबई के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर के केंद्रीय अनुबंध से बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि मुंबई के इस बल्लेबाज को किसी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी तरह की प्रेरणा या सलाह की जरूरत नहीं है।

HIGHLIGHTS

  • अजिंक्य रहाणे ने श्रेयस अय्यर पर दी प्रतिक्रिया
  • Shreyas Iyer और रहाणे रणजी ट्रॉफी में शामिल
  • Shreyas Iyer को नहीं मिला BCCI कॉन्ट्रैक्ट 

बीसीसीआई ने हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है और उसमें श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। श्रेयस अय्यर ने वनडे विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद भी उन्हें केंद्रीय अनुबंध से बाहर किया गया. ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को लेकर माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को रणजी ट्रॉफी में नहीं खेलने की सजा मिली है। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई सचिव जय शाह द्वारा सख्त चेतावनी दिए जाने के बाद भी रणजी से दूरी बनाई थी। श्रेयस अय्यर ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, लेकिन रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि अय्यर फिट थे, लेकिन उन्होंने झूठ बोला और वो रणजी से दूर रहे.संबंधित विवाद को पीछे छोड़कर शनिवार से तमिलनाडु के खिलाफ शुरू हो रहे रणजी ट्राफी सेमीफाइनल में टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करें. श्रेयस के साथ झारखंड के इशान किशन को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सालाना केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी टीम के लिए रणजी ट्राफी मैच में नहीं खेले थे. श्रेयस पीठ की दर्द की शिकायत के कारण बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के क्वार्टरफाइनल में नहीं खेले थे.रहाणे ने यहां मीडिया से कहा,”वह काफी अनुभवी खिलाड़ी है. जब भी वह मुंबई के लिए खेले हैं, उनका योगदान शानदार रहा है. सेमीफाइनल के लिए हमारी टीम में उनकी मौजूदगी शानदार है।” रहाणे ने कहा कि तमिलनाडु के खिलाफ श्रेयस को मुंबई के लिए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए किसी तरह की प्रेरणा या सलाह की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा,”मुझे नहीं लगता कि उसे किसी तरह की सलाह या प्रोत्साहन की जरूरत है। उसने मुंबई के लिए हमेशा बल्ले से योगदान दिया है और ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से अन्य खिलाड़ियों को भी टीम के लिए योगदान करने में मदद मिलेगी।” मुंबई के कप्तान ने साथ ही पुष्टि की कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ऊंगली की चोट से उबर गये हैं जिसके कारण क्वार्टरफाइनल में उन्हें मध्यक्रम में बल्लेबाजी करनी पड़ी थी। रहाणे ने कहा,”उसकी ऊंगली में चोट लगी थी, तभी वह बल्लेबाजी क्रम में नीचे खेलने उतरा था। हम उसे मुशीर खान से पहले भेजना चाहते थे लेकिन इंजेक्शन के असर से वह उसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरा।” उन्होंने कहा,”पृथ्वी काफी आक्रामक बल्लेबाजी करता है। मुझे नहीं लगता कि बतौर बल्लेबाज उसमें कोई बदलाव हुआ है। वह रन बनाने का भूखा है। हम पृथ्वी से यही चाहते हैं, हम नहीं चाहते कि वह अपने खेल में बदलाव करे।”

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.