IPL 2026 में हुआ बहुत बड़ा बदलाव, बीच टूर्नामेंट में CSK से जुड़े कुलदीप यादव- जानें RCB ने चली कौन सी चाल?

Summary :

CSK And RCB Changes In Team: IPL 2026 धीरे-धीरे प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सीजन में अब तक दो टीमें बाहर हो चुकी हैं और 8 टीमें टॉप-4 में जगह बनाने की जंग में हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने-अपने स्क्वॉड में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। Chennai Super Kings News: चेन्नई ने कुलदीप यादव को किया शामिल चेन्नई ने खलील अहमद की चोट के कारण उनकी जगह कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। कुलदीप इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और 2021 में उन्होंने आईपीएल…

CSK And RCB Changes In Team: IPL 2026 धीरे-धीरे प्लेऑफ की ओर बढ़ रहा है। सीजन में अब तक दो टीमें बाहर हो चुकी हैं और 8 टीमें टॉप-4 में जगह बनाने की जंग में हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने अपने-अपने स्क्वॉड में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं।

Chennai Super Kings News: चेन्नई ने कुलदीप यादव को किया शामिल

CSK And RCB Changes In Team
CSK And RCB Changes In Team (Source: Social Media)

चेन्नई ने खलील अहमद की चोट के कारण उनकी जगह कुलदीप यादव को अपनी टीम में शामिल किया है। कुलदीप इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं और 2021 में उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया था। इस सीजन में उन्होंने अब तक 3 मैच खेलते हुए 2 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि चेन्नई ने उन्हें 30 लाख रुपये की कीमत पर अपनी टीम में जोड़ा है।

Royal Challengers Bangalore News: बेंगलुरु ने रिचर्ड ग्लीसन को किया टीम में शामिल

CSK And RCB Changes In Team
CSK And RCB Changes In Team (Source: Social Media)

दूसरी ओर इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन को बेंगलुरु ने चोटिल नुवान तुषारा की जगह स्क्वॉड में शामिल किया है। ग्लीसन ने आईपीएल में अब तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से 2 मैच चेन्नई के लिए और 1 मैच मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने खेला है। उन्होंने इन मैचों में कुल 2 विकेट चटकाए हैं।

CSK And RCB Changes In Team: क्या हैं टीम के समीकरण?

CSK And RCB Changes In Team
CSK And RCB Changes In Team (Source: Social Media)

ग्लीसन को आईपीएल में 1.6 करोड़ रुपये की कीमत पर RCB ने खरीदा है। वो इंग्लैंड की टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए भी खेलते हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होंने 6 मैचों में 9 विकेट लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट प्रदर्शन 3/15 का रहा। जबकि उनका इकॉनमी रेट 8.90 का रहा है। अब ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि अगर ग्लीसन को RCB के लिए खेलने का मौका मिलता है, तो वह कैसा प्रदर्शन करते हैं।

दोनों ही टीमें चोटिल खिलाड़ियों की जगह नए गेंदबाजों को जोड़कर प्लेऑफ की रेस में अपनी ताकत बढ़ाने की कोशिश कर रही हैं। इसी वजह से CSK और RCB की प्लानिंग आगे के मैचों में उनके प्रदर्शन पर अहम असर डाल सकती है।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।