इंग्लैंड को लगा करारा झटका, एक और दिग्गज खिलाड़ी का होने वाला है संन्यास

Summary :

England Legend to Retire: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. इस टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी का रिटायरमेंट होने वाला है. जिन्होंने 2013 से इस टीम के लिए अपनी सेवाएं दी हैं. इंग्लैंड अभी बेन स्टोक्स के संन्यास से ऊबर ही रहा था, कि एक और प्लेयर ने इंग्लैंड को झटका दे दिया है. इस बार मेंस क्रिकेट टीम से नहीं वीमेंस क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी रिटायरमेंट का ऐलान करने वाली हैं. England Legend to Retire इंग्लैंड वीमेंस क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी केट क्रॉस अब क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने…

England Legend to Retire: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. इस टीम के एक और दिग्गज खिलाड़ी का रिटायरमेंट होने वाला है. जिन्होंने 2013 से इस टीम के लिए अपनी सेवाएं दी हैं. इंग्लैंड अभी बेन स्टोक्स के संन्यास से ऊबर ही रहा था, कि एक और प्लेयर ने इंग्लैंड को झटका दे दिया है. इस बार मेंस क्रिकेट टीम से नहीं वीमेंस क्रिकेट टीम की एक खिलाड़ी रिटायरमेंट का ऐलान करने वाली हैं.

England Legend to Retire

England Legend to Retire
England Legend to Retire

इंग्लैंड वीमेंस क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी केट क्रॉस अब क्रिकेट को हमेशा के लिए अलविदा कहने का मन बना चुकी हैं. उन्होंने इसका ऐलान भी कर दिया है. केट इंग्लैंड के वर्तमान डोमेस्टिक सीजन के समाप्त होने के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले लेंगी. जिसमें इंटरनेशनल क्रिकेट, लीग क्रिकेट व क्लब क्रिकेट शामिल है.

Kate Cross
Kate Cross

इस खिलाड़ी ने साल 2013 में इंग्लैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब से लेकर अब तक इंग्लैंड वीमेंस टीम के लिए उन्होंने 8 टेस्ट, 76 वनडे और 18 टी20 मुकाबले खेले हैं. राइट आर्म मीडियम पेसर ने टेस्ट में 16 पारियों में 25 विकेट अपने नाम किए. वनडे में उनके नाम 75 पारियों में 101 विकेट दर्ज है. टी20 इंटरनेशनल में केट क्रॉस ने 18 पारियों में 14 विकेट अपनी झोली में डाले हैं.

रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात

Kate Cross Statement
Kate Cross Statement

इंग्लैंड वीमेंस क्रिकेट टीम की दिग्गज क्रिकेटर केट क्रॉस ने अपने रिटायरमेंट को लेकर दिए गए हालिया बयान में कहा,

“यह समर प्रोफ़ेशनल क्रिकेटर के तौर पर मेरा आखिरी सीजन होगा. उस खेल को अलविदा कहने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल है जो मेरी ज़िंदगी का इतना अहम हिस्सा रहा है और जिसने मुझे आज का इंसान बनाया है. लेकिन, अब आखिरी चैप्टर सामने है.”

“मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मुझे उस खेल को प्रोफेशनल तौर पर खेलने और उसे सबसे ऊंचे लेवल पर खेलने का मौका मिला, जिसे मैं बहुत पसंद करती हूं. लेकिन मैं इससे भी ज़्यादा खुशकिस्मत हूं कि इस सफ़र में मुझे ऐसे लोग मिले. मेरे पास ऐसी यादें हैं जो ज़िंदगी भर मेरे साथ रहेंगी और जिनके लिए मैं हमेशा शुक्रगुज़ार रहूंगी.”

 

Read More: मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में Northeast United को हराया, Durand Cup फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला

Raj Kiran