England vs Pakistan 3rd Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक मोड़ पर जाता हुआ नजर आ रहा है. बर्मिंघम में खेले जा रहे मुकाबले के चौथे दिन का खेल चल रहा है. शुरुआती ढाई दिनों में इंग्लैंड पाकिस्तान पर हावी थी. हालांकि पिछले कुछ सेशन में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने जबरदस्त कमबैक किया. जिसके बाद ये मैच बराबरी पर आ गया.
England vs Pakistan 3rd Test

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान तीसरे टेस्ट की बात करें तो टॉस इंग्लैंड के पक्ष में रहा था. कप्तान जो रूट ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने आई पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 133 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन साउद शकील ने बनाए. जिन्होंने 47 गेंदों पर 43 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड के लिए जॉश टंग ने 4 विकेट अपने नाम किए. जवाब में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 453 रन बनाए. हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 75 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान की गेंदबाजी पर नजर डालें तो रजाउल्लाह ने शानदार बॉलंग की. अपने डेब्यू मैच में युवा खिलाड़ी ने 4 विकेट हासिल किए. जिसमें जो रूट का भी विकेट शामिल है. जो केवल 8 रन बनाकर चलते बने. दूसरी पारी में जब पाकिस्तान बैटिंग करने उतरी, तो उनकी शुरुआत एक बार फिर खराब रही. उन्होंने अपने पहले दो विकेट केवल शून्य के स्कोर पर गंवा दिए. हालांकि इसके बाद इस टीम की ओर से कुछ अच्छी पारियां देखने को मिली. जिसमें से एक पूर्व पाकिस्तानी कैप्टन शान मसूद हैं. जिनके बल्ले से 148 गेंदों पर 95 रनों की एक बेहद जोरदार पारी निकली.

आखिर में रजाउल्लाह ने भी अपने बल्ले का जौहर दिखाया. डेब्यूटंट ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 63 गेंदों पर 81 रन ठोक दिए. जिसमें शामिल थे 9 छक्के और 4 चौके. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 का रहा था. इन पारियों के दम पर पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 449 रन बनाए. इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य मिला. चौथे दिन ये टीम जब बैटिंग करने आई तब केवल 2 रनों के स्कोर पर अपने दो बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया. जिनमें दोनों ओपनर्स शामिल थे. बेन डकेट और एमिलियो गे अपना खाता भी नहीं खोल पाए.
Read More: तिलक वर्मा बाहर, संजू सैमसन अंदर, पहले टी20 में भारत की प्लेइंग-11 ऐसी रहेगी


Download Android App
Download iOS App




