Fifa World Cup 2026 में आखरी बार होगी Ronaldo और Messi की टक्कर!, जानें किस दिन होगा मैच?

Summary :

Fifa World Cup 2026: फुटबॉल फैंस के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 बेहद खास होने वाला है। क्योंकि दुनिया के सबसे पॉपुलर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 12 जून 2026 से होगा और इस बार कॉम्पटीशन में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे, लेकिन दुनियाभर के फैंस की नजरें एक संभावित मुकाबले पर टिकी हैं, जो कि है लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आमने-सामने की टक्कर। अगर सब कुछ अच्छा रहा, तो यह मुकाबला वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अट्रेक्शन बन…

Fifa World Cup 2026: फुटबॉल फैंस के लिए फीफा वर्ल्ड कप 2026 बेहद खास होने वाला है। क्योंकि दुनिया के सबसे पॉपुलर फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज 12 जून 2026 से होगा और इस बार कॉम्पटीशन में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है।

हालांकि टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे अपनी चमक बिखेरेंगे, लेकिन दुनियाभर के फैंस की नजरें एक संभावित मुकाबले पर टिकी हैं, जो कि है लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के आमने-सामने की टक्कर। अगर सब कुछ अच्छा रहा, तो यह मुकाबला वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा अट्रेक्शन बन सकता है।

Ronaldo And Messi Match: कब हो सकती है मेसी और रोनाल्डो की भिड़ंत?

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Social Media)

फुटबॉल फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों दिग्गजों का सामना कब देखने को मिल सकता है। इसके लिए अर्जेंटीना और पुर्तगाल को अपने-अपने ग्रुप में टॉप पोजिशन हासिल करना होगा। अगर दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में पहली पोजिशन हासिल कर लेती हैं और नॉकआउट मुकाबलों में भी सफल रहती हैं, तो 11 जुलाई को होने वाले क्वार्टर फाइनल में उनका आमना-सामना हो सकता है।

Ronaldo And Messi News: नॉकआउट में ही संभव है मुकाबला

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Social Media)

अर्जेंटीना को ग्रुप K में रखा गया है, जबकि पुर्तगाल अलग ग्रुप में है। ऐसे में दोनों टीमों की टक्कर लीग स्टेज में नहीं हो सकती। अगर दोनों टीमें बताए गए रूट पर आगे बढ़ती हैं, तभी नॉकआउट दौर में यह मोस्ट अवेटेड मुकाबला पॉसिबल हो पाएगा।

Fifa World Cup 2026: इतिहास रच सकते हैं दोनों दिग्गज

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Social Media)

फीफा वर्ल्ड कप 2026 सिर्फ मेसी-रोनाल्डो मुकाबले की वजह से ही खास नहीं है। यह टूर्नामेंट दोनों महान खिलाड़ियों के लिए एक ऐतिहासिक अचीवमेंट भी साबित हो सकता है। मैदान पर उतरते ही मेसी और रोनाल्डो छह फीफा वर्ल्ड कप खेलने वाले दुनिया के पहले मेल फुटबॉलर बन जाएंगे।

अब दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को इंतजार है कि क्या अर्जेंटीना और पुर्तगाल अपने-अपने सफर में आगे बढ़कर वो मंच तैयार कर पाएंगे, जहां मेसी और रोनाल्डो एक बार फिर आमने-सामने नजर आएं। अगर ऐसा होता है, तो यह मुकाबला फुटबॉल इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो सकता है।

Read More: IPL 2026 जीतने की खुशी में Tim David ने बीच मैदान में लगाए ‘सिगार’ के कश!, जानें क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।