Fifa World Cup 2026: Mexico के सामने साउथ अफ्रीका ने टेके घुटने, जानें मैच के दौरान किसको मिला रेड कार्ड

Summary :

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इनोगरेशन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। गुरुवार को एजटेका स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको की टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने पूरी ताकत दिखाई और जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की। मैच देखने के लिए स्टेडियम में 80,824 दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने रोमांचक शुरुआत का मज़ा लिया। Mexico Vs South Africa: मेक्सिको ने बनाया साउथ अफ्रीका पर दबाव मेक्सिको ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। इसी…

Fifa World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के इनोगरेशन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। गुरुवार को एजटेका स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मेक्सिको की टीम ने घरेलू दर्शकों के सामने पूरी ताकत दिखाई और जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की। मैच देखने के लिए स्टेडियम में 80,824 दर्शक मौजूद थे, जिन्होंने रोमांचक शुरुआत का मज़ा लिया।

Mexico Vs South Africa: मेक्सिको ने बनाया साउथ अफ्रीका पर दबाव

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

मेक्सिको ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और दक्षिण अफ्रीका पर दबाव बनाए रखा। इसी का नतीजा 9वें मिनट में आया, जब इस सीजन सऊदी लीग में शानदार प्रदर्शन कर रहे जूलियन क्विनोनेस ने गोल कर के मेक्सिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। पहले हाफ की बढ़त के बाद मेक्सिको ने दूसरे हाफ में भी अपनी पकड़ बनाए रखी। फिर 66वें मिनट में अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने शानदार हेडर के जरिए स्कोर 2-0 कर दिया। यह जिमेनेज के इंटरनेशनल करियर का 46वां गोल था, जिससे उन्होंने मेक्सिको के पूर्व महान स्ट्राइकर जारेड बॉर्गेटी के रिकॉर्ड के बराबरी कर ली। अब वो मेक्सिको के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी जेवियर “चिचारिटो” हर्नांडेज़ से सिर्फ छह गोल पीछे हैं।

Mexico Team Performance: मेक्सिको का जीत के साथ बढ़ा आत्मविश्वास

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

कोलंबिया में जन्मे 29 साल के जूलियन क्विनोनेस उन छह खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्होंने इस मुकाबले के जरिए विश्व कप में मेक्सिको का डेब्यू करवाया था। 2022 कतर विश्व कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली मेक्सिको टीम के लिए यह जीत आत्मविश्वास बढ़ाने वाली साबित हुई।

Fifa World Cup 2026: मैच के दौरान प्लेयर्स को मिले रेड कार्ड

Fifa World Cup 2026
Fifa World Cup 2026 (Source: Google)

वहीं दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मुकाबला निराशाजनक रहा। टीम अब अगले मैच में चेक रिपब्लिका का सामना करेगी, जो अगले गुरुवार को अटलांटा में खेला जाएगा। मैच के दौरान डिसीप्लेन से जुड़ी घटनाएं भी देखने को मिलीं। दक्षिण अफ्रीका के स्पेफेलो सिथोल और थेम्बा ज्वाने को रेड कार्ड दिखाया गया, जिससे टीम को मैच का अंत नौ खिलाड़ियों के साथ करना पड़ा। वहीं, इंजरी टाइम में मेक्सिको के डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक टूर्नामेंट माना जा रहा है। क्योंकि पहली बार इस विश्व कप में 48 टीमें भाग ले रही हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इस बार टूर्नामेंट की मेजबानी मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका मिलकर एक साथ कर रहे हैं।

Read More: Hardik Pandya की इंजरी ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुश्किलें, फिटनेस टेस्ट के दौरान फिर लगी चोट

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।