इंटर मियामी की फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह रेपुटेटेड मुकाबला अमेरिका की मेजर लीग सॉकर (MLS) की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन डे कैम्पियोन्स की विजेता टीम के बीच खेला जाता है। ऐसे में अपने घरेलू मैदान पर उतरे इंटर मियामी ने मैक्सिको के मजबूत क्लब क्रूज अजुल को 2-0 से शिकस्त दी है। वहीं खास बात यह है कि साल 2023 में मेसी ने क्रूज अजुल के खिलाफ ही इंटर मियामी के लिए अपना डेब्यू किया था।
मेसी का इंटर मियामी के लिए धमाकेदार 100वां गोल

मुकाबले के 24वें मिनट में कप्तान लियोनेल मेसी ने हेडर के जरिए शानदार गोल कर के इंटर मियामी का खाता खोला। इस क्लब के लिए मेसी का यह 100वां गोल था, जो उन्होंने अपने 115वें मैच में पूरा किया। वहीं आपको बता दें कि पहले हाफ तक स्कोर 1-0 रहा, लेकिन इसके बाद मैच के 81वें मिनट में ब्राजील के खिलाड़ी कैसमिरो ने दूसरा गोल दागकर इंटर मियामी की जीत पूरी तरह फिक्स कर दी।
मजबूत डिफेंस के दम पर मिली जीत

इस मैच में मैक्सिको का क्लब क्रूज अजुल ज्यादा अटैकिंग नजर आया। उन्होंने कुल 17 शॉट्स लिए जिनमें से 7 शॉट गोल पोस्ट पर थे, जबकि इंटर मियामी ने उम्मीद के मुताबिक कम शॉट्स लिए। इसके बावजूद, इंटर मियामी के दमदार डिफेंस ने क्रूज अजुल के हर हमले को नाकाम कर दिया और आखिरकार शानदार जीत हासिल की।


Download Android App
Download iOS App




