Womens Indian Team Captain: ये धाकड़ बल्लेबाज़ बनी भारतीय महिला टीम की नई कप्तान, जिम्बाब्वे दौरे के लिए स्क्वॉड का हुआ ऐलान

Summary :

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम को इस दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में लीडरशिप को लेकर बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। क्योंकि स्मृति मंधाना को टीम का नया फुल टाइम कप्तान बनाया गया है। मंगलवार को हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की अनाउंसमेंट कर दी। ऐसे में माना जा रहा है…

इंडियन क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। टीम को इस दौरे पर टी-20 और वनडे सीरीज खेलनी है, इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट में लीडरशिप को लेकर बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है। क्योंकि स्मृति मंधाना को टीम का नया फुल टाइम कप्तान बनाया गया है।

मंगलवार को हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला लिया था। इसके कुछ ही घंटों बाद बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम की अनाउंसमेंट कर दी। ऐसे में माना जा रहा है कि कप्तानी में बदलाव को लेकर फैसला इससे एक दिन पहले हुए रिव्यू बैठक में ही तय हो गया था। इस बैठक में स्मृति मंधाना भी मौजूद थीं।

Womens Indian Team Captain: मंधाना ने जताया आभार

Smriti Mandhana New Captain Of Indian Team
Smriti Mandhana New Captain Of Indian Team (Source: Google)

भारतीय टीम की कप्तानी मिलने के बाद स्मृति मंधाना ने इसे अपने लिए बेहद सम्मान की बात बताया। उन्होंने बीसीसीआई, सेलेक्टर्स, साथी खिलाड़ियों और अपने सफर में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। मंधाना ने हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय महिला क्रिकेट के पिछले कप्तानों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह कप्तानी की जिम्मेदारी को समझती हैं और टीम के साथ मिलकर भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार हैं।

शेफाली और दीप्ति को भी मिली अहम जिम्मेदारी

Shafali Verma and Deepti Sharma Role
Shafali Verma and Deepti Sharma Role (Source: Google)

जिम्बाब्वे दौरा स्मृति मंधाना के फुल टाइम कप्तान के तौर पर नए अध्याय की शुरुआत करेगा। वहीं टीम में शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेफाली वर्मा टी20 टीम की उपकप्तान होंगी, जबकि दीप्ति शर्मा वनडे टीम में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगी।

भारत की महिला टी20 टीम

India's Women's T20 Team
India’s Women’s T20 Team (Source: Google)

स्मृति मंधाना (कप्तान)

शेफाली वर्मा (उपकप्तान)

निकी प्रसाद

हरमनप्रीत कौर

अनुष्का शर्मा

ऋचा घोष

कमलिनी

दीप्ति शर्मा

प्रेमा रावत

श्री चरणी

नंदनी शर्मा

क्रांति गौड़

अरुंधति रेड्डी

जिंतीमणि कलिता

मिन्नू मणि

भारत की महिला वनडे टीम

India Women's ODI Team
India Women’s ODI Team (Source: Google)

स्मृति मंधाना (कप्तान)

दीप्ति शर्मा (उपकप्तान)

शेफाली वर्मा

प्रतीका रावल

हरमनप्रीत कौर

हरलीन देओल

तेजल हसबनीस

ऋचा घोष (विकेटकीपर)

यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर)

वैष्णवी शर्मा

नंदनी शर्मा

श्री चरणी

क्रांति गौड़

सायली सतघरे

रेणुका ठाकुर

इस तरह जिम्बाब्वे दौरे से भारतीय महिला क्रिकेट में लीडरशिप का नया दौर शुरू होगा। स्मृति मंधाना के सामने अब टीम को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी, जबकि शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा उनकी मदद करने के लिए अहम रोल निभाएंगी।

Read More: Weather Report Of 1st T20I: भारत-वेस्टइंडीज T20 सीरीज का पहला मैच आज, लेकिन बारिश बिगाड़ सकती है सारा खेल

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।