WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड कई बड़े मुकाबलों और अहम सेगमेंट्स से भरपूर रहा। शो की शुरुआत में ही रोमन रेंस की मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि, रेंस ने रिंग में ज्यादा समय बिताने के बजाय बैकस्टेज एक ऐसा ऐलान किया, जिसका इंतजार पिछले कुछ समय से किया जा रहा था। दरअसल रोमन रेंस ने सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में वापसी का ऐलान कर दिया। सिकोआ अब द उसोज़ के साथ टीम बनाकर अगले हफ्ते 946 के ग्रुप का सामना करेंगे। इस तरह सिकोआ की एक बार फिर ब्लडलाइन में वापसी हो गई है।
Comeback Of Solo Sikoa: सोलो सिकोआ ने बदला अपना फैसला
SOLO IS BACK 🔥 https://t.co/258Lb4rWKW
— WWE (@WWE) October 6, 2026
सोलो सिकोआ कभी रोमन रेंस की ब्लडलाइन का अहम हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन 2024 में उन्होंने रेंस के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद दोनों के बीच दुश्मनी देखने को मिली और सिकोआ ने ब्लडलाइन से दूरी बना ली थी। हाल के हफ्तों में 946 ग्रुप ने ब्लडलाइन से जुड़े सुपरस्टार्स के लिए मुश्किलें खड़ी कर रखी हैं। द उसोज़ पर लगातार हमले हुए, जबकि सोलो सिकोआ को भी इस ग्रुप ने निशाना बनाया। यहां तक कि सिकोआ पर बैकस्टेज हमला करके उन्हें किडनैप भी किया गया था। इसी वजह से वह लैडर मैच का हिस्सा भी नहीं बन सके।
दूसरी तरफ रोमन रेंस और द उसोज़ लगातार सिकोआ को ब्लडलाइन में वापस लौटने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे थे। सिकोआ ने शुरुआत में उनकी बात नहीं मानी और एलए नाइट के साथ खड़े रहे, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है।
अगले हफ्ते होगा 946 बनाम ब्लडलाइन मुकाबला

Raw के बैकस्टेज सेगमेंट में एडम पीयर्स ने अनाउंसमेंट करी कि अगले हफ्ते 946 का सामना ब्लडलाइन से होगा। जेकब फाटू के फिट नहीं होने की वजह से द उसोज़ को लगा कि रोमन रेंस उनके साथ टीम बनाएंगे। जिमी उसोज़ इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए, लेकिन रेंस ने साफ कर दिया कि वह मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बजाय उन्होंने सोलो सिकोआ का नाम लिया। जैसे ही सिकोआ सामने आए, फैंस ने जोरदार रिएक्शन दिया। अब अगले हफ्ते सोलो सिकोआ और द उसोज़ मिलकर 946 का सामना करेंगे।
रोमन रेंस का भी होने वाला है बड़ा मुकाबला
रोमन रेंस की नजर अब अपने अगले बड़े मैच पर है। 10 अक्टूबर को होने वाले Money in the Bank Premium Live Event में रेंस अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को एलए नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रेंस और नाइट के बीच पिछले काफी समय से राइवलरी चल रही है। इस दौरान नाइट ने कई मौकों पर रेंस को चुनौती दी है और उनके खिलाफ अटैकिंग रवैया अपनाया है।
रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराने के बाद रोमन रेंस ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी। अब उनकी नजर एलए नाइट के खिलाफ टाइटल डिफेंस पर है। ऐसे में आने वाले दिनों में फैंस की नजरें एक तरफ सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन में वापसी और दूसरी तरफ रोमन रेंस वर्सेज़ एलए नाइट के बड़े मुकाबले पर रहेंगी।


Download Android App
Download iOS App




