पूर्व भारतीय क्रिकेटर और चयनकर्ता रोजर बिन्नी को लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी अपना सर्वश्रेष्ठ समय निकाल चुके हैं और यह उनके बीते दो सीजन के खेल में साफ दिखता है। धोनी पिछले साल विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे और लेकिन तब से वह मैदान पर नहीं उतरे हैं और आराम के नाम से टीम से बाहर चल रहे हैं।
बिन्नी ने कहा, धोनी की थोड़ी फिटनेस बिगड़ी है। कई युवा खिलाड़ी आ रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों को ग्लव्स दे सकते हैं जो उनके लिए अच्छा है क्योंकि मुझे लगता है कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ निकाल चुके हैं।
उन्होंने कहा, उनको बीते कुछ सीजन में देखने के बाद, मैं कह सकता हूं कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट पार कर चुके हैं, जो उन्होंने खेली है और हमने देखा है कि वह क्या कर सकते थे। धोनी अब आईपीएल में खेलने को तैयार हैं। आईपीएल की शुरुआत मार्च में होनी थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे टाल दिया गया था। अब आईपीएल यूएई में सितंबर से शुरू होगा।


Download Android App
Download iOS App



