French Open : पीवी सिंधू क्वार्टरफाइनल में, श्रीकांत हारे

Summary :

भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां French Open सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की बेवेन झांग पर तीन गेम की जीत से महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि किदाम्बी श्रीकांत का सफर खत्म हो गया। HIGHLIGHTS पीवी सिंधू French Open क्वार्टरफाइनल में पहुंची श्रीकांत को मिली हार त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में घुटने की चोट से वापसी के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट खेल रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद दुनिया की 10वें नंबर की…

भारतीय स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधू ने गुरुवार को यहां French Open सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक और शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका की बेवेन झांग पर तीन गेम की जीत से महिला एकल क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया जबकि किदाम्बी श्रीकांत का सफर खत्म हो गया।

HIGHLIGHTS

  • पीवी सिंधू French Open क्वार्टरफाइनल में पहुंची
  • श्रीकांत को मिली हार
  • त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में


घुटने की चोट से वापसी के बाद अपना पहला बीडब्ल्यूएफ टूर टूर्नामेंट खेल रही दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद दुनिया की 10वें नंबर की खिलाड़ी झांग को 13-21 21-10 21-14 से पराजित कर सत्र के पहले क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी। अब दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू का सामना ओलंपिक चैम्पियन और दूसरी वरीय चीन की चेन यु फेई और डेनमार्क की लिने क्रिस्टोफरर्सन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी श्रीकांत ने बुधवार को चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेन को हराकर कमाल दिखाया था लेकिन राउंड 16 में चीन के गुआंग जू से 78 मिनट में 21-19 12-21 20-22 से हार गये। इससे पहले श्रीकांत का चीन के खिलाड़ी के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड 5-0 था। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी भी क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी है। इस भारतीय महिला युगल जोड़ी ने जापान की युकी फुकुशिमा और सयाका हिरोता की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी पर 21-18 21-13 से जीत हासिल की और अब अगले दौर में उनकी भिड़ंत चीन की किंग चेन चेन और यि फान जिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी से होगी।


महिला एकल में सिंधू ने क्रास कोर्ट विनर से शुरूआत की लेकिन झांग ने भारतीय खिलाड़ी को लंबी रैलियों पर उलझाकर दबाव बनाते हुए 11-7 की बढ़त को 14-9 कर दिया। अमेरिका की खिलाड़ी ने जल्द ही 16-11 से पांच अंक की बढ़त बना ली और आठ गेम प्वांइट जीत लिये। दूसरे गेम में भी झांग ने अपने शॉट से दबदबा बनाते हुए 3-0 की बढ़त बना ली। पर सिंधू ने वापसी करते हुए 4-4 से बराबरी हासिल कर नेट के करीब प्रतिद्वंद्वी के कमजोर रिटर्न से 6-4 से आगे हो गयीं। इसके बाद से सिंधू ने अपने शॉट पर नियत्रंण बनाते हुए 9-5 से बढ़त बना ली और ब्रेक तक वह 11-7 से आगे थीं। सिंधू ने शानदार हेड स्मैश से आठ अंक की बढ़त बनायी। फिर 11 गेम प्वाइंट से दूसरा गेम जीतकर बराबरी हासिल की। निर्णायक गेम में झांग ने दो स्मैश से 4-2 की बढ़त हासिल की पर भारतीय खिलाड़ी ने 34 शॉट की रैली जीतकर इसे 5-5 कर दिया। इसके बाद झांग को अपनी अनिरंतरता का खामियाजा भुगतना पड़ा। सिंधू ने 8-5 की बढ़त को 11-7 कर दिया। झांग जूझती नजर आ रही थीं जिससे सिंधू ने छह अंक की बढ़त बनायी और फिर प्रतिद्वंद्वी की नेट गलती से मैच जीत लिया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.