हॉकी इंडिया लीग ऑक्शन 2024 : हरमनप्रीत सिंह की हुई चांदी, नीलामी में बिके सबसे महंगे

Summary :

Hockey India League auction 2024 : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी के पहले दिन रविवार को भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि सूरमा हॉकी क्लब ने इस स्टार ड्रैग फ्लिकर को 78 लाख रुपये में खरीदा। सभी आठ फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च की।     HIGHLIGHTS सूरमा हॉकी क्लब ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को 78 लाख रुपये में खरीदा सभी आठ फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च…

Hockey India League auction 2024 : हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) की नीलामी के पहले दिन रविवार को भारतीय पुरुष टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि सूरमा हॉकी क्लब ने इस स्टार ड्रैग फ्लिकर को 78 लाख रुपये में खरीदा।
सभी आठ फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च की।

    HIGHLIGHTS

  • सूरमा हॉकी क्लब ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत को 78 लाख रुपये में खरीदा
  • सभी आठ फ्रेंचाइजी ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मुख्य खिलाड़ियों की सेवाएं हासिल करने के लिए मोटी रकम खर्च की
  • अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपये में खरीदा


अभिषेक दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने जिन्हें श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स ने 72 लाख रुपये में खरीदा जबकि हार्दिक सिंह के लिए यूपी रुद्रास ने 70 लाख रुपये खर्च किए। अमित रोहिदास के लिए तमिलनाडु ड्रैगन्स ने सबसे अधिक 48 लाख रुपये की बोली लगाई जबकि जुगराज सिंह को भी बंगाल टाइगर्स ने इसी राशि में खरीदा। हैदराबाद तूफान्स ने सुमित को 46 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। रविवार को यहां 18 विदेशी खिलाड़ियों सहित कुल 54 खिलाड़ी बिके। सभी आठ फ्रेंचाइजी ने पहले दिन कुल 16 करोड़ 88 लाख 50 हजार रुपये खर्च किए।
जर्मनी के गोंजालो पेइलाट सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी रहे जिन्हें तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 68 लाख रुपये में खरीदा। नीदरलैंड के जिप यानसेन को भी तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 54 लाख रुपये में खरीदा। विदेशी गोलकीपर में आयरलैंड के डेविड हार्टे सबसे अधिक राशि में बिके। उन्हें तमिलनाडु ड्रैगन्स ने 32 लाख रुपये में खरीदा। जर्मनी के जीन-पॉल डैनबर्ग (हैदराबाद तूफान्स, 27 लाख रुपये), नीदरलैंड के पिरमिन ब्लैक (बंगाल टाइगर्स, 25 लाख रुपये) और बेल्जियम के विन्सेंट वानाश (सूरमा हॉकी क्लब, 23 लाख रुपये में) पर भी टीमों ने मोटी रकम खर्च की। भारतीय गोलकीपर सूरज करकेरा और पवन को टीम गोनासिका और दिल्ली एसजी पाइपर्स ने क्रमश: 22 लाख रुपये और 15 लाख रुपये में खरीदा।

पहले दिन सबसे महंगे बिके पांच खिलाड़ी इस प्रकार हैं:
1. हरमनप्रीत सिंह (भारत) – सूरमा हॉकी क्लब – 78 लाख रुपये
2. अभिषेक (भारत) – श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 72 लाख रुपये
3. हार्दिक सिंह (भारत) – यूपी रुद्रास – 70 लाख रुपये
4. गोंजालो पेइलाट (जर्मनी) – हैदराबाद तूफान्स – 68 लाख रुपये
5. जिप यानसेन (नीदरलैंड) – तमिलनाडु ड्रैगन्स – 54 लाख रुपये

पहले दिन बिकने वाले खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है:
1. गुरजंत सिंह – सूरमा हॉकी क्लब – 19 लाख रुपये
2. मनदीप सिंह – टीम गोनासिका – 25 लाख रुपये
3. मनप्रीत सिंह – टीम गोनासिका – 42 लाख रुपये
4. सुखजीत सिंह – श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 42 लाख रुपये
5. अमित रोहिदास – तमिलनाडु ड्रैगन्स – 48 लाख रुपये
6. नीलकांत शर्मा – हैदराबाद तूफान्स – 34 लाख रुपये
7. संजय – कलिंगा लांसर्स – 38 लाख रुपये
8. ललित कुमार उपाध्याय – यूपी रुद्रास – 28 लाख रुपये
9. विवेक सागर प्रसाद – सूरमा हॉकी क्लब – 40 लाख रुपये
10. हार्दिक सिंह – यूपी रुद्रास – 70 लाख रुपये
11. हरमनप्रीत सिंह – सूरमा हॉकी क्लब – 78 लाख रुपये
12. सुमित – हैदराबाद तूफान्स – 46 लाख रुपये
13. अभिषेक – श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 72 लाख रुपये
14. जुगराज सिंह – श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 48 लाख रुपये
15. कृष्ण बी पाठक – कलिंगा लांसर्स – 32 लाख रुपये
16. शमशेर सिंह – दिल्ली एसजी पाइपर्स – 42 लाख रुपये
17. जरमनप्रीत सिंह – दिल्ली एसजी पाइपर्स – 40 लाख रुपये
18. राजकुमार पाल – दिल्ली एसजी पाइपर्स – 40 लाख रुपये
19. डेविड हार्टे- तमिलनाडु ड्रेगन्स – 32 लाख रुपये
20. जीन-पॉल डैनबर्ग- हैदराबाद तूफान्स – 27 लाख रुपये
21. ओलिवर पेन- टीम गोनासिका – 15 लाख रुपये
22. पिरमिन ब्लैक- श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 25 लाख रुपये
23. टॉमस सेंटियागो- दिल्ली एसजी पाइपर्स – 10 लाख रुपये
24. विन्सेंट वानाश- सूरमा हॉकी क्लब – 23 लाख रुपये
25. सूरज करकेरा – टीम गोनासिका – 22 लाख रुपये
26. पवन – दिल्ली एसजी पाइपर्स – 15 लाख रुपये।

फ्रेंचाइजी के पास बाकी बची राशि:
1. हैदराबाद तूफान्स – 204.00 लाख रुपये
2. सूरमा हॉकी क्लब – 162.00 लाख रुपये
3. श्राची राढ़ बंगाल टाइगर्स – 144.50 लाख रुपये
4. दिल्ली एसजी पाइपर्स – 181.00 लाख रुपये
5. तमिलनाडु ड्रैगन्स – 196.00 लाख रुपये
6. यूपी रुद्रास – 206.00 लाख रुपये
7. कलिंगा लांसर्स – 257.00 लाख रुपये
8. टीम गोनासिका – 161.00 लाख रुपये

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.