ICC की नई टेस्ट रैंकिंग में बड़ा उलटफेर, जारी की गई लिस्ट में जाने किसने मारी बाज़ी?

Summary :

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज नहीं रहे। उनकी जगह इंग्लैंड के ही युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टॉप पोजिशन हासिल की है। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी शानदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है। ICC Test Rankings In Batting: हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 1 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। खराब प्रदर्शन की…

ICC Test Rankings: आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अब टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 बल्लेबाज नहीं रहे। उनकी जगह इंग्लैंड के ही युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टॉप पोजिशन हासिल की है। वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल को भी शानदार प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है।

ICC Test Rankings In Batting: हैरी ब्रूक बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज

ICC Test Rankings
ICC Test Rankings (Source: Social Media)

लॉर्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो रूट का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 1 रन और दूसरी पारी में 8 रन बनाए। खराब प्रदर्शन की वजह से उनकी रेटिंग गिरकर 851 हो गई और वे सीधे तीसरे नंबर पर पहुंच गए। दूसरी ओर, हैरी ब्रूक ने उसी मुकाबले की पहली पारी में 56 रन बनाए, जिससे उनकी रेटिंग 869 पहुंच गई। इसके साथ ही उन्होंने टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहला नंबर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड भी एक पोजिशन ऊपर चढ़कर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Shubhman Gill News: शुभमन गिल बने भारत के नंबर-1 टेस्ट बल्लेबाज

ICC Test Rankings
ICC Test Rankings (Source: Social Media)

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकलौते टेस्ट मैच में शानदार 126 रन बनाए थे। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने मुकाबला एक पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीता था। गिल को रैंकिंग में दो पोजिशन का फायदा मिला है और अब वो 743 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही वो भारत के सबसे ऊंची रैंकिंग वाले टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं यशस्वी जायसवाल एक नंबर नीचे खिसककर नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं।

ICC Test Rankings In Bowling: बुमराह और जडेजा अब भी टॉप पर

ICC Test Rankings
ICC Test Rankings (Source: Social Media)

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कायम हैं। हालांकि जडेजा की गेंदबाजी रैंकिंग में गिरावट आई है और वह तीन पोजिशन नीचे खिसककर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि बुमराह और जडेजा दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच नहीं खेला था।

ICC Test Rankings: वाशिंगटन सुंदर ने बनाया नया रिकॉर्ड

ICC Test Rankings
ICC Test Rankings (Source: Social Media)

भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने भी ताजा रैंकिंग में शानदार प्रोग्रेस किया है। वो दो पोजिशन ऊपर चढ़कर टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। 244 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ यह उनके टेस्ट करियर की अब तक की सबसे बेहतर ऑलराउंडर रैंकिंग है। सुंदर के लगातार अच्छे प्रदर्शन का उन्हें सीधा फायदा मिला है और अब वो पहली बार टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग के टॉप-10 में शामिल हो गए हैं। आईसीसी की नई रैंकिंग ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इसका सीधा इनाम मिलता है, जबकि खराब फॉर्म रैंकिंग पर भी असर डालती है।

Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।