नई दिल्ली : मयंक मार्कंडेय (48 रन पर चार विकेट) और शाहबाज नदीम (32 रन पर तीन विकेट) की फिरकी के कमाल से भारत बी ने मंगलवार को यहां खेले गये देवधर ट्रॉफी एकदिवसीय मैच में भारत ए को 43 रन से हरा दिया। भारत बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट पर 261 रन बनाने के बाद भारत ए को 46.4 ओवर में 218 रन पर आउट कर दिया।
वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं पाने वाले भारत ए के कप्तान दिनेश कार्तिक ने 99 रन की पारी खेली लेकिन उन्हें रविचंद्रन अश्विन (54) के अलावा किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 123 रन जोड़े। भारत बी के नदीम ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ए को मैच के तीसरे ओवर में लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर करारा झटका दिया। उन्होंने पृथ्वी शॉ (सात) और करुण नायर (शून्य) को चलता किया। भारत ए ने 87 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे जिसके बाद कार्तिक और अश्विन ने मोर्च संभाला। कर्तिक ने 114 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया।
देवधर ट्रॉफी में नजरें अश्विन, रहाणे और कार्तिक पर
मार्कंडेय ने अश्विन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद नदीम ने अपनी ही गेंद पर कार्तिक का कैच लपककर भारत ए की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दस ओवर में 32 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट लेने वाले नदीम को मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला। वरूण आरोन ने भी दो विकेट लिये। इससे पहले भारत बी ने हनुमा विहारी (87) और मनोज तिवारी (52) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी के बूते 261 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने 46 और कप्तान श्रेयस अय्यर ने 41 रनों का योगदान दिया। भारत ए के लिए अश्विन ने 39 रन देकर दो विकेट लिये।


Download Android App
Download iOS App



