Sunil Chhetri की कप्तानी में भारत 9वीं बार बना चैंपियन, कुवैत का सपना टूटा

Summary :

फुटबॉल सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने कुवैत को हराकर 9वीं बार चैंपियन बना और साथ ही साथ ट्रॉफी को भी डिफेंड करने में कामयाब हुआ। साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन को भारत ने सुनील छेत्री की कप्तानी में एक बार फिर से जीत लिया।

कल फुटबॉल सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में भारत ने कुवैत को हराकर 9वीं बार चैंपियन बना और साथ ही साथ ट्रॉफी को भी डिफेंड करने में कामयाब हुआ। साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन को भारत ने सुनील छेत्री की कप्तानी में एक बार फिर से जीत लिया। वहीं इस चैंपियनशिप की खास बात यह रही कि इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ कोई भी देश फाइनल से पहले तक एक भी गोल नहीं कर पाए। तो आइए जानें कि आखिर सुनील छेत्री की सेना ने फाइनल मुकाबले को अपने नाम कर चैंपियन की ट्रॉफी उठाई।
भारत के कुवैत के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला दोनों टीम के लिए अहम था। जहां भारतीय टीम को ट्रॉफी डिफेंड करने का प्रेशर था तो वहीं कुवैत को पहली बार चैंपियन बनने का। मुकाबले के शुरुआत से ही कुवैत अटैक करना शुरू कर दिया था और 14वें मिनट में ही टीम के खिलाड़ी शाबिब-अल-खालिद ने अपना पहला गोल दाग दिया। इसके बाद भारत भी धीरे-धीरे अपनी गियर बढ़ा रहा था और फिर 38वें मिनट में  लालियाज्वाला छांग्टे ने टीम के लिए पहला गोल किया और स्कोर को बराबर कर दिया। इसके बाद पूरे 90 मिनट तक के दोनों देश के खिलाड़िय़ों ने एक भी गोल नहीं दागा।
फिर दोनों टीमों को आधे घंटे का और समय दिया गया मगर उसमें भी रिजल्ट नहीं आया और फिर मुकाबला पेनाल्टी शूट-आउट की तरफ चला गया जहां भारत ने बाजी मार ली और 5-4 से जीत हासिल कर 9वीं बार चैंपियन बन गया। भारतीय गोलकीपर गुरप्रीत ने शानदार तरीके से कुवैत के कप्तान हजैजा का पेनाल्टी स्ट्रोक रोका और जीत हासिल की। हालांकि कुवैत गेस्ट टीम के तौर पर इस टूर्नामेंट में पार्टिसिपेट किया था और फाइनल तक पहुंच गई, यह अपने-आप में एक उपलब्धि हैं। वहीं टीम को फीफा रैंकिंग में भी फायदा हुआ है, जहां कुवैत टूर्नामेंट से पहले 143वें पोजिशन पर था, तो वहीं अब वो 141वें स्थान पहुंच गया हैं।
वहीं भारतीय टीम की बात करें तो इस टीम को भी फायदा हुआ है और अब टीम टॉप-100 के क्लब में शामिल हो गई हैं। भारत इस वक्त फीफा रैंकिंग में 100 पोजीशन पर पहुंच गया हैं। वहीं भारत ने 14 में से 9 बार चैंपियन बन चुका है तो वहीं 4 बार उपविजेता भी रहा हैं। भारत 1993,1997, 1999, 2005, 2009, 2011, 2015,2021 और अब 2023 में चैंपियन बना हैं। वहीं टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने बैंगलोर में हुए इस टूर्नामेंट में गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल भी अपने नाम किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 5 गोल दागे, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ उनका एक हैट्रिक भी शामिल हैं।

Desk Team