Thomas Cup में इंडोनेशिया से 1-4 से हारा भारत

Summary :

गत चैंपियन भारत बुधवार को यहां Thomas Cup बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से हार गया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया। भारत और इंडोनेशिया दोनों पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन इंडोनेशिया ग्रुप सी के विजेता के रूप में नॉकआउट में जाएगा। HIGHLIGHTS Thomas Cup में इंडोनेशिया ने भारत को 4-1 से हराया Thomas Cup 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था भारतीय महिला टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल…

गत चैंपियन भारत बुधवार को यहां Thomas Cup बैडमिंटन टूर्नामेंट में इंडोनेशिया की मजबूत टीम के खिलाफ 1-4 से हार गया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर नहीं पहुंच पाया।
भारत और इंडोनेशिया दोनों पहले ही अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं लेकिन इंडोनेशिया ग्रुप सी के विजेता के रूप में नॉकआउट में जाएगा।

HIGHLIGHTS

  • Thomas Cup में इंडोनेशिया ने भारत को 4-1 से हराया
  • Thomas Cup 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था
  • भारतीय महिला टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी।


इस मुकाबले में हार के बावजूद भारत के लिए सकारात्मक पक्ष एच एस प्रणय रहे जिन्होंने स्वास्थ्य समस्याओं से उबरकर वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
थॉमस कप 2022 के फाइनल भारत ने इंडोनेशिया को ही 3-0 से हराकर खिताब जीता था। पुरुष एकल में भारत के नंबर एक खिलाड़ी प्रणय ने शुरुआती मैच में पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करते हुए एंथनी गिंटिंग को 13-21, 21-12, 21-12 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया।
पहले पुरुष युगल मैच में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी मुहम्मद शोहिबुल फिकरी और बागस मौलाना से हार गई। इसी जोड़ी ने पिछली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में भारतीय जोड़ी को हराया था। इंडोनेशिया की जोड़ी ने सात्विक और चिराग को 22-24, 24-22, 21-19 से हराया जिससे मुकाबला 1-1 से बराबर हो गया।
लक्ष्य सेन इसके बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के पुरुष एकल विजेता जोनाथन क्रिस्टी से 18-21, 21-16, 17-21 से हार गए जिससे भारत 1-2 से पिछड़ गया। 22 वर्षीय लक्ष्य ने नेट पर अपने प्रभावशाली खेल से दूसरा गेम जीतकर उम्मीदें जगाई थीं लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में क्रिस्टी ने बाजी मार ली।


चौथे मैच में भारत के ध्रुव कपिला और साई प्रतीक को लियो रोली कार्नांडो और डेनियल मार्थिन ने सीधे गेम में 22-20, 21-11 से हराकर इंडोनेशिया को 3-1 की विजयी बढ़त दिलाई।
मुकाबले के अंतिम मैच में किदांबी श्रीकांत भी चिको ऑरा ड्वी वार्डोयो से हार गए। श्रीकांत ने पहला गेम 21-19 से जीता लेकिन दूसरा और तीसरा गेम क्रमशः 22-24, 14-21 से हार गए।
इससे पहले गिंटिंग के खिलाफ प्रणय पहले गेम में बुरी तरह से पिछड़ गए लेकिन उन्होंने अगले दो गेम जीतकर 2024 की अपनी सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक दर्ज की।
प्रणय ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे पता था कि गिंटिंग पहले गेम में काफी तेजी से खेलने वाला है। लेकिन मुझे पता था कि अगर मैं दूसरे गेम में 13-13 या 14-14 के स्कोर तक बना रहा तो मेरे पास मौका है।’’ इस बीच यह पुष्टि हो गई है कि भारतीय महिला टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.