दुबई : गत चैम्पियन भारतीय टीम अंडर-19 विश्व कप में खिताब के बचाव की शुरूआत 19 जनवरी को दक्षिण अफ्रीका के ब्लोमफोंटेन के मैनगौंग ओवल में श्रीलंका के खिलाफ करेगी। चार बार के चैम्पियन भारत को ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और पहली बार खेल रहे जापान के साथ रखा गया है।
सोलह टीमों का टूर्नामेंट 17 जनवरी से शुरू होगा जिसमें भारत 21 और 24 जनवरी को क्रमश: जापान और न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। फाइनल मुकाबला नौ फरवरी को खेला जायेगा। पिछले चरण की उप विजेता और तीन बार की चैम्पियन आस्ट्रेलिया का सामना ग्रुप बी मुकाबले में वेस्टइंडीज से होगा जिसमें इंग्लैंड और पदार्पण कर रही नाइजीरिया भी शामिल है।
ग्रुप सी में पाकिस्तान को बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और स्काटलैंड से खेलना होगा। मेजबान दक्षिण अफ्रीका 17 जनवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ शुरूआती मैच खेलेगा। संयुक्त अरब अमीरात और कनाडा ग्रुप डी की दो अन्य टीमें हैं। टूर्नामेंट के 13वें चरण में दूसरे चरण को सुपर लीग और प्ले टूर्नामेंट में विभाजित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



