भारतीय क्रिकेटर्स इस्तेमाल करते है इतने महंगे स्मार्ट फ़ोन्स की आप सोच भी नहीं सकते !

Summary :

NULL

भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता इतनी है की यहाँ इसे सिर्फ एक खेल भर नहीं कहा जा सकता है। यहाँ ये खेल लोगों की रगों में बहता है। क्रिकेट फैंस सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि क्रिकेट खिलाडियों के भी जबरदस्त दीवाने होते है। फैंस अपने स्टार खिलाड़ी को हर तरह से फ़ोलो करते है और उनकी पसंद – ना पसंद जाने के लिए भी बेताब रहते है। आज हम आपको बताने वाले है की स्टार क्रिकेटर कौन से ब्रांड के स्मार्ट फ़ोन इस्तेमाल करते है।

virat kohli विराट कोहली : भारतीय कप्तान विराट कोहली भी आईफोन लवर है और फिलहाल वो आईफोन लेटेस्ट मॉडल आईफोन X इस्तेमाल करते है। साथ ही यह बहुत बड़े सेल्फी-एडिक्ट हैं, शायद इसलिए उन्होंने आईफोन को चुना।

yuvraj singh युवराज सिंह : युवराज सिंह भी फोटो लेने के बड़े शौक़ीन है और विराट की तरह आईफोन के दीवाने भी है। और फ़ोन का क्रेज़ इतना की ये दो फ़ोन रखते है।

rohit sharma रोहित शर्मा : मुंबई का ये धुआँधार बल्लेबाज फ़ोन ब्रांड की पसंद में कोहली युवराज से थोड़ा अलग है और इन्हे पसंद है सैमसंग। जी हाँ रोहित शर्मा सैमसंग S7 और सैमसंग S8 एज का प्रयोग करते हैं।

sachin tendulkar सचिन तेंदुलकर: क्रिकेट के भगवान् तेंदुलकर भी आईफोन के ग्राहक है पर इन्हे फ़ोन का ज्यादा क्रेज़ नहीं है और ये काफी समय से आईफोन 6 का प्रयोग कर रहे है।

ms dhoni एम एस धोनी : कैप्टन कूल धोनी पहले ब्लैकबेरी का फ़ोन इस्तेमाल करते थे पर अब जबसे वो लावा के ब्रांड एंडोर्स कर रहे है तबसे उन्होंने लावा का फ़ोन इस्तेमाल करना शुरू किया है। लेकिन आपको बता दें फिलहाल उनके पास लावा के अलावा आईफोन भी है।

ms dhoni आपकी जानकारी के लिए बता दें की अधिकतर खिलाड़ी आई फ़ोन का ही इस्तेमाल करते है और आप तो जानते ही है की इनके लिए महंगे फ़ोन खरीदना कोई बड़ी बात नहीं है।

Desk Team