Indonesia Open : लक्ष्य सेन की हार के साथ भारतीय चुनौती समाप्त

Summary :

जकार्ता, सात जून (भाषा) स्टार शटलर लक्ष्य सेन की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ Indonesia Open Super 1000 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां भारत की चुनौती समाप्त हो गई। HIGHLIGHTS Indonesia Open Super 1000 टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन हारे एंडर्स एंटोनसेन ने 22-24, 18-21 से हराया सेमीफाइनल में एंटोनसेन का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न से होगा दुनिया में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 22-24, 18-21 से…

जकार्ता, सात जून (भाषा) स्टार शटलर लक्ष्य सेन की पुरुष एकल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ Indonesia Open Super 1000 टूर्नामेंट में शुक्रवार को यहां भारत की चुनौती समाप्त हो गई।

HIGHLIGHTS

  • Indonesia Open Super 1000 टूर्नामेंट में लक्ष्य सेन हारे
  • एंडर्स एंटोनसेन ने 22-24, 18-21 से हराया
  • सेमीफाइनल में एंटोनसेन का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न से होगा


दुनिया में 14वें नंबर के खिलाड़ी सेन एक घंटे और एक मिनट तक चले मैच में दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 22-24, 18-21 से हार गये।
दोनों खिलाड़ियों के बीच पांच मैचों में यह एंटोनसेन की तीसरी जीत है। सेन और एंटोनसेन के बीच पहले गेम में काफी करीबी मुकाबला देखने को मिला। डेनमार्क के खिलाड़ी ने 4-0 की बढ़त के साथ शुरूआत की लेकिन सेन ने वापसी करते हुए स्कोर 5-5 से बराबर किया और फिर 15-11 की बढ़त बना ली। अब वापसी करने की बारी एंटोनसेन की थी। उन्होंने लगातार अंक जीतते हुए स्कोर को 16-16 से बराबर किया। दोनों खिलाड़ी 22 अंक तक लगभग बराबरी पर रहे लेकिन एंटोनसेन ने लगातार दो अंक बनाकर पहले गेम को 32 मिनट में जीत लिया।
दूसरे गेम में भी कड़ा संघर्ष जारी रहा और दोनों खिलाड़ी एक समय 18-18 की बराबरी पर थे। सेन की गलतियों का फायदा उठाकर डेनमार्क के खिलाड़ी ने लगातार तीन अंक बनाये और मैच जीत लिया।
सेमीफाइनल में एंटोनसेन का मुकाबला आठवीं वरीयता प्राप्त थाईलैंड के कुनलावुत विटिडसार्न से होगा।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.