INDW vs AUSW T20 World Cup 2026: वुमेन टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का सफर सेमीफाइनल की दहलीज पर आकर थम गया। ऑस्ट्रेलिया ने इस अहम मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हार के साथ ही टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारत के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी था, लेकिन टीम ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी। अब ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने आखरी चार में अपनी जगह पक्की कर ली है।
Harmanpreet Performance: हरमनप्रीत कौर की बेहतरीन पारी भी नहीं दिला सकी जीत

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार परफॉर्मेंस दिखाते हुए 56 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनकी बदौलत भारत निर्धारित ओवरों में 170 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। हालांकि टारगेट का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को रोक नहीं पाए और ऑस्ट्रेलिया ने 6 गेंद पहले ही मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एलिस पेरी ने 56 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने नाबाद 53 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई।
Perry And Gardner Partnership: पेरी और गार्डनर की साझेदारी बनी हार की सबसे बड़ी वजह

एक समय भारतीय टीम मुकाबले में पूरी तरह हावी नजर आ रही थी। ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट सिर्फ 68 रन पर गिर चुके थे और भारत जीत की ओर बढ़ता दिख रहा था। लेकिन इसके बाद एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 100 रनों की शानदार पार्टनरशिप कर के मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। इस साझेदारी ने भारतीय टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया और ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से टारगेट हासिल कर लिया।
India Ruled Out From Tournament: 17 साल बाद भी पहला खिताब नहीं जीत पाया भारत

वुमेन टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 2009 में हुई थी। वहीं अब तक 10 सीज़न खेले जा चुके हैं, लेकिन भारतीय टीम अभी भी अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप खिताब का इंतजार कर रही है। भारत अब तक सिर्फ एक बार फाइनल में पहुंचा है। साल 2020 के फाइनल में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।
INDW vs AUSW T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का शानदार रिकॉर्ड बरकरार
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टी20 वर्ल्ड कप में अपना शानदार रिकॉर्ड कायम रखा है। 2009 से अब तक खेले गए हर सीज़न में ऑस्ट्रेलियाई टीम कम से कम सेमीफाइनल तक जरूर पहुंची है। टीम सात बार फाइनल खेल चुकी है और छह मौकों पर वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल रही है। अब ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर अपने सातवें टी20 वर्ल्ड कप खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है।
Read More: T-20 में सबसे तेज़ शतक लगाने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को क्या करना होगा?, जानें


Download Android App
Download iOS App




