लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की ऐतिहासिक वापसी होने जा रही है। करीब 128 साल बाद यह खेल फिर से ओलंपिक का हिस्सा बनेगा, जिसे लेकर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इसी बीच अब यह भी साफ हो गया है कि ओलंपिक में क्रिकेट के मुकाबले किस मैदान पर आयोजित किए जाएंगे।
क्रिकेट के सभी मुकाबले कैलिफोर्निया के पोमोना शहर के नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। यह स्टेडियम बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स द्वारा विकसित किया गया है, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फैमिली का हिस्सा हैं।
मेजर लीग क्रिकेट से हुआ मैदान का आगाज
The cricket venue for @LA28 Olympics in Pomona County, Los Angeles is ready to host its FIRST-EVER competitive match today!
The Knight Riders Cricket Ground hosts the first home game for Los Angeles Knight Riders in the @MLCricket.
All the best to both teams and watch out for… pic.twitter.com/xe1p4WVexz
— ICC (@ICC) July 1, 2026
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर पहला ऑफिशियल मुकाबला 2026 मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के दौरान खेला गया। इस मैच में लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। मुकाबले से पहले स्टेडियम में पारंपरिक पूजा-अर्चना भी की गई, जिसका वीडियो लॉस एंजेलिस नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ओलंपिक से पहले इस मैदान पर मेजर लीग क्रिकेट के कुल सात मुकाबले खेले जाएंगे, ताकि सुविधाओं और आयोजन की तैयारियों को आखरी रूप दिया जा सके।
आधुनिक सुविधाओं से लैस है नया स्टेडियम
An auspicious beginning to the Knight Riders Cricket Ground journey in LA, USA 💜🙏#WeAreLAKR | #LAKnightRiders |#MLC26 pic.twitter.com/4q3fazz4Zk
— Los Angeles Knight Riders (@LA_KnightRiders) July 1, 2026
नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड को इंटरनेशनल स्टेंडर्ड्स के अनुसार तैयार किया गया है। मेन स्क्वॉयर में आठ पिचें बनाई गई हैं और मैदान का साइज़ इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के स्टेडर्ड पर रखा गया है। इसके अलावा यहां 120 फीट ऊंचे छह फ्लडलाइट टावर लगाए गए हैं। इस मॉडर्न स्टेडियम के निर्माण के दौरान 32,000 मीट्रिक टन से ज्यादा मिट्टी हटाई गई थी।
LA 2028 Olympics: टी20 फॉर्मेट में होंगे ओलंपिक मुकाबले

लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट T-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। मेन और वीमेन क्लास में छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले पोमोना स्थित नाइट राइडर्स क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित होंगे, जो लॉस एंजेलिस शहर के केंद्र से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। क्रिकेट कॉम्पटीशन का इवेंट 12 जुलाई से 29 जुलाई 2028 के बीच किया जाएगा।
वीमेन टीमों ने हासिल किया ओलंपिक टिकट

वीमेन T-20 वर्ल्ड कप 2026 के जरिए ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड), भारत और दक्षिण अफ्रीका ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बाकी टीमों का फैसला अपकमिंग क्वालिफाइंग कॉम्पटीशन के आधार पर होगा।


Download Android App
Download iOS App




