Alex Carey की तरह England के कोच Brendon McCullum भी बल्लेबाज को कर चुके हैं आउट, अब दे रहे हैं ज्ञान

Summary :

कैमरून ग्रीन के ओवर में बेयरस्टो बिना कोई शॉट खेले क्रीज़ से बाहर चले गए और विकेट के पीछे खड़े एलेक्स कैरी ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। जिसके बाद ये सब बवाल शुरू होगया कि यह खेल भावना की विरुद्ध है इंग्लैंड के खिलाड़ी और सप्पोर्टर इसपर ज्ञान देने गए।

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में काफी रोमांच और बवाल दोनों देखने को मिल रहा है। कभी किसी कैच को लेकर बवाल मचता है तो कभी किसी रन आउट को लेकर। मैच में जॉनी बेयरस्टो को एलेक्स ने स्टंप आउट कर दिया जिसके बाद क्रिकेट जगत दो खेमे में बट गया, एक तरफ के लोगों का मानना था कि  यह खेल भावना के खिलाफ है जबकि दूसरे तरफ के लोगों का मानना है कि यह खेल के नियम के तहत था। इस रन आउट पर इंग्लैंड के कोच  ब्रेंडन मैकुलम ने बयान देते हुए कहा था कि अब शायद ही हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के साथ पार्टी करेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी खुद ब्रेंडन मैकुलम ने भी एलेक्स कैरी के तरह बल्लेबाज़ों को आउट किया हुआ है। 
पहले आपको बता दें कि इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट मैच में जब 371 रन का पीछा कर रहा था तब खेल के पांचवें दिन जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स बैटिंग कर रहे थे। तभी  कैमरून ग्रीन के ओवर में बेयरस्टो बिना कोई शॉट खेले क्रीज़ से बाहर चले गए और विकेट के पीछे खड़े एलेक्स कैरी ने समझदारी दिखाते हुए उन्हें रन आउट कर दिया। जिसके बाद ये सब बवाल शुरू होगया कि यह खेल भावना की विरुद्ध है इंग्लैंड के खिलाड़ी और सप्पोर्टर इस पर ज्ञान देने लग गए। लेकिन वो भूल गए कि उनकी टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम  ने खुद विकेट के पीछे से कई बार खेल भावना को ठेस पहुंचाया हुआ है। 
बात हैं साल 2005 की जब न्यूज़ीलैंड और ज़िम्बाब्वे के बीच की सीरीज खेली जा रही थी जिसके दूसरे मुकाबले में कुछ जॉनी बेयरस्टो जैसा ही दृश्य देखने को मिला था। दरअसल ज़िम्बाब्वे कि दूसरी पारी खेली जा रही थी और उनके 9 विकेट गिर चुके थे क्रीज़ पर ब्लेसिंग महविरे ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेल कर  केवल 34 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर  दूसरे छोर पर जश्न मानाने लगे जबकि उनके साथ खिलाड़ी क्रिस एमपोफू भी रन पूरा करने के बाद  उन्हें बधाई देने के लिए उनके पास आने लगे तभी डेनियल विटोरी मैकुलम को गेंद फेंकते हैं और मैकुलम  उन्हें रन आउट कर देते हैं। वहीँ 2006 में भी इसी तरह श्रीलंका के बल्लेबाज़ मुरलीधरन को भी मैकुलम ने इसी तरह आउट किया था तब उन्हें खेल भावना नहीं दिखी थी शायद। 

इसके बाद एक और मैच है जिसमें मैकुलम ने इंग्लैंड के ही बल्लेबाज़ को कुछ इसी तरीके से आउट किया था। 2009 में चैंपियंस ट्रॉफी में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इंग्लैंड की तरफ से पॉल कॉलिंगवुड बैटिंग कर रह थे और उन्होंने काइल मिल्स की गेंद को लीव करते हुए अपने साथी खिलाड़ी से बात करने लिए आगे बढ़ गए जिस पर विकेट के पीछे खड़े ब्रेंडन मैकुलम बिलकुल एलेक्स कैरी की तरह ही कॉलिंगवुड को आउट किया। हालाँकि न्यूज़ीलैंड के कप्तान विटोरी ने यह फैसला वापस ले लिया था। लेकिन उस समय मैकुलम ने  इस तरह के आउट को सही बताया था और अब खेल भावना की बात करे रहे हैं और एक मज़ेदार बात यह कि इस समय पॉल कॉलिंगवुड ब्रेंडन मैकुलम के साथ इंग्लैंड टीम के सहायक कोच है। 

Desk Team