भारतीय टीम ने जिस तरह से इंग्लैंड दौरे पर अपना प्रदर्शन दिखाया है, उससे ये तो साफ हो गया है कि टीम आगामी बड़े टूर्नामेंट को लेकर गंभीर है और अपनी तैयारी में जोर शोर से जुट गई है. भारतीय टीम कहीं डामाडोल नजर आई तो कहीं जिम्मेदारी भरी. टी20 और एकदिवसीय दोनों में भारत ने 2-1 से सीरीज जीती तो ऐसे में हम दोनों फॉमेंट की बात साथ में करते हैं.

तो आगामी बड़े टूर्नामेंट भारत के लिए एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप है, ऐसे में देखा जाए तो भारत के ओपनर दोनों ही फॉर्मेट में विफल रहे. एकदिवसीय सीरीज के पहले मुकाबले में भारत की ओपनिंग जोड़ी रोहित-शिखर ने अपना दमखम जरूर दिखाया था पर अगले दोनों मैच में दोनों ही खिलाड़ी फ्लॉप रहे और यहीं हमें टी20 में भी देखने को मिला. पर भारत को इंग्लैंड दौरे पर यह तो पता चल गया कि टीम की कमजोरी क्या है और मजबूती क्या है.

कमजोरी तो भारत की ओपनिंग जोड़ी है. वहीं मिडिल ऑडर ने जो कमाल दिखाया है, उससे यह तो साफ हो गया है कि टीम की अगर ओपनिंग अच्छी नहीं रही तो भी टीम के जीतने की उम्मीद रहेगी. पहले के मिडिल ऑर्डर के दिग्गज रह चुके सुरेश रैना, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी की कमी को पूरा करने के लिए टीम में अब ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा आ चुके है.

इंग्लैंड की पिच पर खेलना आसान होता नहीं है. वहां के पिच में उछाल होती है, तेज गेंदबाजों की गति बढ़ जाती है और इसके बाद मौसम अनुकूल होना भी खिलाड़ियों पर प्रभाव डालता है. ऐसे में जिस तरह से तीनों ने अपना जलवा दिखाया है इंग्लैंड के अलग-अलग मैदान पर, उससे इनका ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के प्लेइंग-11 में होना लगभग तय है. वहीं भारत में चौथे नंबर की कमी को भी कोई खिलाड़ी पूरा नहीं कर पा रहा था. ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने जिस तरह से टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में शतकीय पारी खेली, उससे कुछ हद तक लग रहा है कि भारत के लिए आगे चिंता का कोई विषय नहीं होना चाहिए.
वहीं विराट भले ही फॉर्म में ना हो पर फिर भी उनका एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम में होना लगभग तय है, क्योंकि वो बड़े और सिनियर खिलाड़ी है और टीम को उनकी जरूरत पड़ेगी और कब वो फॉर्म में आ जाएंगे ये कहना मुश्किल है. लेकिन फिर भी उनके सब्सीट्यूट में दीपक हुड्डा को देखा जा रहा है. पिछले कुछ मैचों में उन्होंने काफी बेहतरीन खेल दिखाया है और विराट की जगह नंबर-3 को उन्होंने काफी अच्छे तरीके से संभाला है.


Download Android App
Download iOS App



