कोलकाता : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन के आराम करने के मूड में नहीं हैं। भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को मात दे दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।
दोनों टीमें अब 22 से 26 नवंबर के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में अपना पहला दिन-रात प्रारूप का मैच खेलेंगी। कोहली ने सोमवार को जिम में वर्क आउट करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसके कैप्शन में लिखा है-नो डेज ऑफ (एक भी दिन आराम नहीं)। टीम इस समय इंदौर में ही है और उसके मंगलवार सुबह कोलकाता पहुंचने की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



