दक्षिणी तमिलनाडु में चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रविवार को भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण कन्याकुमारी सहित विभिन्न जिलों के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
HighlightsPoints
- दक्षिणी तमिलनाडु में हुई भारी बारिश
- कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में मूसलाधार बारिश
एक क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के बुलेटिन के मुताबिक रविवार को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में भारी और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसके अनुसार शनिवार से दक्षिणी तमिलनाडु के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जिसकी वजह से निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। बारिश के कारण जैसे-जैसे जलाशय भर रहे हैं उनसे अधिशेष पानी छोड़ा जा रहा है।
राज्य के दक्षिणी जिलों के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है जिसे देखते हुए अधिकारियों ने स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम तैनात की गई हैं। स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने बाढ़ग्रस्त और संवेदनशील इलाकों से लोगों को राहत केंद्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने अधिकारियों को थमिराबरानी नदी का अतिरिक्त पानी ‘नदी जोड़ो परियोजना’ के तहत बनी नहर में छोड़ने का निर्देश दिया है। विभाग ने बताया कि सोमवार को कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी और तेनकासी जिलों में एक या दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश और दक्षिण तमिलनाडु के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है।
पूर्व की सरकार में बनाए माहौल को ख़राब कर रही है सुक्खू सरकार : जय राम ठाकुर
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



