पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार, इंग्लैंड ने एक पारी खेले बिना ही जीत लिया मैच

Summary :

Pakistan Lost 1st Test: पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्हें करारी शिकस्त मिली है. इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से रौंद डाला. हार के साथ पाकिस्तान टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गया. वहीं इंग्लैंड की स्थिति इस सीरीज में मजबूत हो गई है. इस मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की कलई खुल गई. Pakistan Lost 1st Test इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में चल रहा पहला टेस्ट समाप्त हो चुका…

Pakistan Lost 1st Test: पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड दौरे की शुरुआत अच्छी नहीं हुई है. तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में उन्हें करारी शिकस्त मिली है. इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट में पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से रौंद डाला. हार के साथ पाकिस्तान टीम तीन मैचों की श्रृंखला में 0-1 से पिछड़ गया. वहीं इंग्लैंड की स्थिति इस सीरीज में मजबूत हो गई है. इस मैच में पाकिस्तान की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों की कलई खुल गई.

Pakistan Lost 1st Test

Pakistan Lost 1st Test
Pakistan Lost 1st Test

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हेडिंग्ले में चल रहा पहला टेस्ट समाप्त हो चुका है. तीन दिन में ही ये मुकाबला खत्म हो गया. जिसे इंग्लिश टीम ने अपने नाम कर लिया. टॉस इंग्लैंड ने जीता था. जिसके बाद उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की पहली पारी महज 171 के स्कोर पर सिमट गई. उनकी ओर से अब्दुल्ला शफीक ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. वहीं इमाम उल हक ने 42 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की गेंदबाजी पर नजर डालें तो ओलि रॉबिंसन और जॉश टंग ने पांच-पांच विकेट हासिल किए.

Pakistan
Pakistan

जवाब में पहली पारी में बैटिंग करने आई इंग्लैंड की टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 91, जॉर्डन कॉक्स ने 73, जो रूट ने 66 और डैन लॉरेंस ने 51 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इन पारियों के दम पर इंग्लैंड पहली पारी में 409 रनों का स्कोर खड़ा करती है. पाकिस्तान की पहली पारी के स्कोर के आधार पर उन्हें 238 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भी पाकिस्तान के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन जारी रहा. मेहमान टीम दूसरी पारी में भी 135 रन ही बना सकी. इंग्लैंड ने ये मुकाबला एक पारी और 103 रनों के विशाल अंतर से जीत लिया.

इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई बढ़त

England
England

पहले टेस्ट में जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड के पास मौका रहेगा पाकिस्तान को सीरीज में पराजित करने का. दोनों टीमें जब 27 अगस्त से लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट खेलने उतरेगी, तब इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहने वाला है. वहीं पाकिस्तान की कोशिश दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी करने का होगी.

 

Read More: मोहन बागान ने पेनल्टी शूटआउट में Northeast United को हराया, Durand Cup फाइनल में ईस्ट बंगाल से होगा मुकाबला

Raj Kiran