भारतीय टीम से जुड़े पंत

Summary :

ऋषभ पंत चोटिल शिखर धवन के कवर के तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम से जुड़ गए।

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल शिखर धवन के कवर के तौर पर पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के बहुचर्चित मुकाबले से एक दिन पहले शनिवार को भारतीय टीम से जुड़ गए। 
पंत ने ओल्ड ट्रैफर्ड में टीम के साथ अभ्यास किया। पंत ने तस्वीर के साथ टिवटर पर लिखा, ‘‘टीम में वापसी करके अच्छा लगा। 
आपके सहयोग और प्यार के लिये शुक्रिया भारत।’’ पंत को शुरूआती 15 सदस्यीय टीम में नहीं रखा गया था लेकिन वह रिजर्व के रूप में आये ।

Desk Team