Paris olympics 2024 : लक्ष्य की रैंकिंग में लंबी छलांग

Summary :

भारत के लक्ष्य सेन ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बूते मंगलवार को ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 13वें नंबर पर पहुंच गये। अल्मोड़ा के 22 साल के लक्ष्य बर्मिंघम में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और एक हफ्ते पहले 15वें स्थान में सुधार करने में सफल रहे। इसी के साथ लक्ष्य Paris olympics 2024 रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंचे। HIGHLIGHTS लक्ष्य Paris olympics 2024 रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंचा टॉप-16 को मिलेगा Paris olympics 2024 का टिकट  पीवी सिंधू 11 स्थान पर काबिज  अप्रैल के अंत में दुनिया के…

भारत के लक्ष्य सेन ने आल इंग्लैंड चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बूते मंगलवार को ताजा जारी बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में पांच पायदान की छलांग लगायी जिससे वह 13वें नंबर पर पहुंच गये। अल्मोड़ा के 22 साल के लक्ष्य बर्मिंघम में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे और एक हफ्ते पहले 15वें स्थान में सुधार करने में सफल रहे। इसी के साथ लक्ष्य Paris olympics 2024 रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंचे।

HIGHLIGHTS

  • लक्ष्य Paris olympics 2024 रैंकिंग में 13वें नंबर पर पहुंचा
  • टॉप-16 को मिलेगा Paris olympics 2024 का टिकट 
  • पीवी सिंधू 11 स्थान पर काबिज 

अप्रैल के अंत में दुनिया के शीर्ष 16 खिलाड़ी Paris olympics 2024 में जगह बनायेंगे। विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता एचएस प्रणय पेरिस की दौड़ में नौवें नंबर पर हैं और सेन के भी कट में जगह बनाने की उम्मीद है। सेन नवंबर 2022 में अपनी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग छह पर पहुंचे थे लेकिन पिछले साल अप्रैल में वह 25वें नंबर पर खिसक गये। अगस्त में वह 11वें स्थान तक पहुंच और फिर इस साल 20वें स्थान पर खिसक गये। अन्य खिलाड़ियों में किदाम्बी श्रीकांत 27वें और प्रियांशु राजावत 32वें स्थान पर हैं। महिला एकल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू 11वें स्थान पर हैं। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी शीर्ष स्थान पर है जबकि अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रास्टो 20वें स्थान पर काबिज हैं। त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद रैंकिंग में 26वें स्थान पर हैं।

सतीश कुमार क्वालीफिकेशन से स्विस ओपन में

भारत के सतीश कुमार करूणाकर ने मंगवालर को यहां पहले दो पुरुष एकल क्वालीफायर मैच जीतकर स्विस ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जगह बनायी। सतीश कुमार ने पहले क्वालीफिकेशन मैच में यूरियल फ्रांसिस्को कांजुरा अर्टिगा को 21-18 21-12 से हराया और फिर कोरिया के जोएन हयोक जि को पराजित किया। अनुभवी समीर वर्मा ने चौथे वरीय ब्राजील के यगोर कोएलो को 11-21 21-10 21-14 से मात दी। लेकिन वह अगले क्वालीफिकेशन मैच में अल्वी फरहान से हार गये। मिश्रित युगल क्वालीफिकेशन में सुमित बी रेड्डी और सिक्की रेड्डी ने ब्राजील के डावी सिल्वा और सामिया लिमा को 21-12 21-17 से हराया। पुरुष युगल क्वालीफिकेशन में हरिहरन अम्साकरूनन और रूबान कुमार रेथिसाना ने नाटन बेगा और बापटिस्टे लाबार्थे को 21-17 21-15 से मात दी।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.