Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की हिरासत से भागे दो अपराधी मुठभेड़ में घायल हो गए। उनका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि अहियापुर थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के समीप कई लूट और हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान सचिन और संतोष के रूप में की गई।
- मुजफ्फरपुर में पुलिस हिरासत से भागे दो अपराधी मुठभेड़ में घायल हो गए
- उनका इलाज मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में चल रहा है
- उनकी पहचान सचिन और संतोष के रूप में की गई
- पुलिस वाहन से कूदकर दोनों बदमाश फरार हो गए
पुलिस वाहन से कूदकर बदमाश फरार
पुलिस मगंलवार की रात उनका मेडिकल चेकअप कराकर लौट रही थी। तभी जीरोमाइल चौक के पास पुलिस वाहन से कूदकर दोनों बदमाश फरार हो गए। सहायक पुलिस अधीक्षक सरोज दीक्षित ने बताया कि देर रात करीब एक बजे इन दोनों के मेडिकल ओवरब्रिज के पास होने की सूचना मिली। पुलिस जब वहाँ पहुँची तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर SKMCH में इलाज के लिए भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि ये दोनो पेशेवर अपराधी हैं। इनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।


Download Android App
Download iOS App




