भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने मंगलवार को पिस्टल और राइफल निशानेबाजों की एक सूची जारी की जो नयी दिल्ली और भोपाल में ओलंपिक निशानेबाजी ट्रायल्स में हिस्सा लेंगे। ओलंपिक कोटा विजेता निशानेबाज ट्रायल में देश के शीर्ष क्रम के निशानेबाजों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करेंगे।
HIGHLIGHTS
- अप्रैल और मई में ओलंपिक निशानेबाजी ट्रायल्स
- Paris Olympics 2024 की शुरुआत 26 जून से
- ब्राज़ील के रियो में होंगे क्वालीफ़ायर
इसमें चार ट्राल्स की एक श्रृंखला होगी लेकिन शीर्ष तीन के अंक से ही फैसला किया जायेगा। पहले दो चरण नयी दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 18-27 अप्रैल तक कराये जायेंगे। तीसरे और चौथे चरण का ट्रायल 10 से 19 मई तक मध्य प्रदेश निशानेबाजी अकादमी में होगा पर इस सूची में एयर पिस्टल महिला वर्ग में निशानेबाजों का जिक्र नहीं है।
एनआरएआई ने कहा, ‘‘ब्राजील के रियो में आईएसएसएफ फाइनल ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैम्पियनशिप के आयोजन के तुरंत बाद इन्हें कराया जायेगा। ’’ ओलंपिक कोटा स्थान हासिल कर चुके एयर पिस्टल और एयर राइफल निशानेबाजों को एक बोनस अंक मिलेगा। लेकिन 50 मीटर राइफल और 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा के मामले में ओलंपिक कोटा विजेताओं के स्कोर में दो बोनस अंक जुड़ जायेंगे।
भारत अब तक निशानेबाजी में रिकॉर्ड 19 ओलंपिक कोटे हासिल कर चुका है।


Download Android App
Download iOS App




