आज के समय में लोग अपने बालों को मजबूत और घना करने के लिए कई प्रयास करते हैं इसके लिए लोग हर प्रयास कर रहे है जैसे- बाजार में मिलने वाले नए-नए शैंपू, तेल, कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हमेशा उनकी शिकायत रहती है कि उन्हें इन सब से कोई फर्क नहीं दिखाई देता है। अगर आप भी अपने बालों को लेकर परेशान है और इन्हें मजबूत बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरुरी है।आज हम बताने जा रहे है कि कैसे मेथी दाने की मदद से आप अपने बालों को घना और मजबूत बना सकते हैं।
- आज के समय में लोग अपने बालों से है परेशान
- मेथी दाने के इस्तेमाल से बाल हो जाएंगे घने
- मेथी दाना प्रोटीन और विटामिन से होता भरपूर
क्या हैं मेथी दाने के फायदे?
आपको बता दें मेथी दाना आपके बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है इसमें प्रोटीन ,आयरन, विटामिन और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसकी मदद से आप बालों को काला, घना और मजबूत बना सकते हैं. साथ ही मेथी दाने का तेल लगाने से डैंड्रफ की भी दिक्कत दूर होती है। मेथी दाना बालों को खराब होने से बचाता है साथ ही हमारे मस्तिष्क के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है।
इस तरह से करें मेथी दाने का इस्तेमाल
मेथी दाना बालों के लिए रामबाण बताया गया है। आप इसका इस्तेमाल कई तरह से कर सकते हैं जैसे की मेथी दाने को पानी में भिगो ले फिर इसे पीस कर पेस्ट बना ले इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगाए और फिर बाल को धोले इससे आपको कुछ दिनों में फर्क दिखेगा।
मेथी दाने को तेल में गर्म करके ठंडा कर लें इस तेल से बालों और स्कैल्प पर मालिश करें और रात भर लगा रहने दे फिर दूसरे दिन सुबह बालों को धो लें।
मेथी दाने के बीजों को पानी में रात भर भिगोकर रखें और दूसरे दिन सुबह उसे पानी से अपना सिर धो लें ऐसा करने से भी बाल मजबूत होते हैं।
मेथी दाने का उपयोग हेयर पैक के लिए भी किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App

