PKL 23 : यू.पी योद्धा के सामने नतमस्तक हुआ यू.मुंबा, प्लेऑफ की राह कठिन

Summary :

PKL 23 102वें मुकाबले में यू.मुंबा का सामना यू.पी योद्धा से हुआ, त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यू.पी योद्धा ने यू.मुंबा को 39-23 से परास्त करते हुए मुंबई की राह को और कठिन कर दिया। पूरे मैच के दौरान यू मुंबा ने कई बदलाव किए लेकिन इससे टीम को बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ। HIGHLIGHTS PKL 23 के यू.पी योद्धा ने यू.मुंबा को 39-23 से हराया यू.पी योध्दा 11 पायदान पर काबिज़ यू.मुंबा 10 वें पायदान पर काबिज़ पहले हाफ में यू.पी योद्धा 18-11 से आगे मैच की शुरुआत में मुकाबला कांटे का चल रहा था…

PKL 23 102वें मुकाबले में यू.मुंबा का सामना यू.पी योद्धा से हुआ, त्यागराज इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में यू.पी योद्धा ने यू.मुंबा को 39-23 से परास्त करते हुए मुंबई की राह को और कठिन कर दिया। पूरे मैच के दौरान यू मुंबा ने कई बदलाव किए लेकिन इससे टीम को बिल्कुल भी फायदा नहीं हुआ।

HIGHLIGHTS

  • PKL 23 के यू.पी योद्धा ने यू.मुंबा को 39-23 से हराया
  • यू.पी योध्दा 11 पायदान पर काबिज़
  • यू.मुंबा 10 वें पायदान पर काबिज़

पहले हाफ में यू.पी योद्धा 18-11 से आगे

मैच की शुरुआत में मुकाबला कांटे का चल रहा था दोनों टीम लगभग बराबर पर चल रही थी, यू.पी और मुंबा दोनों टीम के डिफेंडर ने दबदबा बनाते हुए रेडर्स की हालत खराब कर दी थी। यूपी योद्धा और यू मुंबा के रेडर मैच की शुरुआत में अपने-अपने डू और डाई रेड में पकडे रहे, यहां तक कि यू.पी योद्धा ने सुपर टैकल हासिल करने के लिए अपने स्टार रेडर परदीप नरवाल को भी मैट से बाहर भेज दिया। वैसे भी परदीप की लिए यह सीजन बहुत ही ज्यादा निराशाजनक रहा है। पहले हाफ यूपी योद्धा अपने रक्षात्मक और आक्रामक आक्रमणों का अधिकतम लाभ उठाते हुए अंक अर्जित करने की होड़ में लग गए। एक और डू-ऑर-डाई रेड और फिर ऑल-आउट उनके पक्ष में गया, जिसका नेतृत्व महिपाल और गगना गौड़ा ने चार-चार अंकों के साथ किया।

दूसरे हाफ में भी यू.पी का ही रहा दबदबा

यू मुंबा ने दूसरे हाफ की शुरुआत में अपनी गलतियों की भरपाई करते हुए कुछ असाधारण बचाव किया और दूसरा सुपर टैकल अपने नाम कर लिया। हरफनमौला खिलाड़ी अमीरमोहम्मद जफरदानेश और संथापन सेल्वम ने अपनी टीम को खेल में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लेकिन यूपी योद्धाओं ने यू मुंबा को ऑलआउट करके मुंबई की वापसी के दरवाजे बंद कर दिए। जिसके बाद सुमित ने रेडर शिवम को आउट करके अपना हाई 5 पूरा किया। तब तक मैच यू मुंबा के हाथ से निकल चुका था, क्योंकि परदीप नरवाल की अगुवाई वाली टीम ने बड़ी जीत हासिल कर अपनी हार का सिलसिला खत्म कर दिया। यू.पी की तरफ से डिफेंडर सुमित ने 7, गगन गौड़ा ने 6, महिपाल ने 5 अंक का योगदान दिया जबकि यू.मुंबा की तरफ से रेडर शिवम् ने सबसे ज्यादा 5 पॉइंट हासिल किए। इस जीत के साथ यू.पी योद्धा के 17 मैच के बाद 28 अंक हो गए हैं और टीम की धुंधली सी प्लेऑफ की उम्मीद अभी भी जिंदा है। दूसरी तरफ यू.मुंबा अंकतालिका में 10वें पायदान पर है और उनके लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी कठिन लग रहा है।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.