लिवरपूल : स्टार फुटबॉलर नेमार ने चोट से वापसी करते हुए यहां क्रोएशिया के खिलाफ विश्व कप के अभ्यास मैच में ब्राजील को 2- 0 से जीत दिलायी। नेमार के 25 फरवरी को पेरिस सेंट जर्मन के लिये लीग वन में मर्सेली के खिलाफ खेलते हुए पैर में फ्रेक्चर हो गया था , जिसके कारण वह तीन महीने तक खेल से बाहर रहे। इस दौरान उनके पैर की सर्जरी हुई और उनके ब्राजील के लिये विश्व कप खेलने पर भी संदेह बना हुआ था।
कोच टिटे ने उन्हें हाफ टाइम में स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतारा। इस 26 वर्षीय स्ट्राइकर ने विश्व कप शुरू होने से 11 दिन पहले शानदार वापसी की और 69 वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलायी। इसके बाद रोबर्ट फरमिनो ने इंजुरी टाइम (90 प्लस तीन मिनट) में टीम के लिये दूसरा गोल किया। ब्राजील की टीम 17 जून को रोस्तोव आन डान में स्विट्जरलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। ब्राजील को अभी 10 जून को विएना में आस्ट्रिया के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलना है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



