ऋषभ पंत वर्कआउट के समय बने ‘स्पाइडर मैन’,ये फनी वीडियो हुआ वायरल

Summary :

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मौजूदा चार सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाना है।

इन दिनों भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। मौजूदा चार सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 24 फरवरी से अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाना है। वैसे अगले मैच के लिए दोनों टीमें अहमदाबाद पहुंच गई हैं और दोनों टीमों के खिलाड़ी तीसरे टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं। 
इस बीच सभी खिलाड़ी मिलकर खबू मस्ती भी कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में ऋषभ पंत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पंत इस वीडियो में स्पाइडर मैन की एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
बता दें पंत का यह फनी वीडियो उनके साथी क्रिकेटर वॉशिंगटन सुंदर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस वीडियो में पंत जिम के फ्लोर पर स्पाइडरमैन की तरह चलते हुए नजर आ रहे हैं। 

टेस्ट सीरीज के बाद भारत और इंग्लैंड की टीमें 5 मैचों की टी 20 और 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। फिलहाल 23 साल के ऋषभ पंत इस वक्त अपनी शानदार लय में हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को टेस्ट सीरीज में 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा चुके पंत अब घर में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि वह अपनी विकेटकीपिंग से भी खास कमाल दिखा रहे हैं। 
दूसरे टेस्ट में 20 में से 15 विकेट अक्षर और अश्विन के लिए। वहीं डे नाइट होने वाले मैच के कारण कुलदीप यादव की जगह तीसरे तेज गेंदबाज को उतारा जा सकता है। ऐसे में उमेश और मोहम्मद सिराज में से एक को मौका मिल सकता है। 
गौरतलब है 4 मैचों की इस टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड ने एक-एक मैच जीता है। पहला मैच इंग्लैंड के नाम रहा जबकि दूसरे मैचा का खिताब टीम इंडिया ने बड़े अंतर से अपने नाम दर्ज किया था। यह दोनों मैच चेन्नई में खेले गए थे। अब मौजूदा सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी से मोटेरा स्टेडियम में खेला जाना है। 

Desk Team