अपना तीसरा टेस्ट खेल रहे मोहम्मद सिराज ने ब्रिस्बेन में जारी चौथे टेस्ट मैच के पहले और दूसरे दिन कई शानदार इन-कटर गेंदें फेंकी। कहा जा रहा है कि वह गाबा की पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कर्टस फेंक रहे हैं लेकिन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इससे इत्तेफाक नहीं रखते।
सचिन का मानना है कि सिराज में इन-कटर्स फेंकने की नेचुरल काबिलियत है और ऐसे में यह कहना कि वह पिच की दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं, गलत है। 26 साल के दाएं हाथ के गेंदबाज सिराज को लेकर सचिन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, जब सिराज गेंदबाजी कर रहे थे तब मैंने कुछ लोगों को कहते सुना कि वह दरार का फायदा लेकर इन-कटर्स फेंक रहे हैं।
उन्होंने कहा मैंने जो देखा वह बिल्कुल अलग है। वह आउट स्विंगर फेंक रहे थे। सीम पहले स्लिप की ओर होती थी और कभी-कभी दूसरे स्लिप की ओर होती है। मैंने देखा कि वह जब इन-कटर्स डाल रहे होते हैं तो उनकी उंगली का मूवमेंट बदल जाता है। वह क्रास सीम हो जाते हैं। ऐसे में मैं नहीं मानता कि उनके इन-कटर्स पिच में दरार का नतीजा हैं। उनके अंदर इन-कटर्स डालने की नेचुरल काबिलियत है।


Download Android App
Download iOS App



