सिडनी : भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी समीर वर्मा और बी. साई प्रणीत ने अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए आस्ट्रेलिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। समीर ने गुरुवार को पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में जापान के ताकुमा यूडा को मात दी, वहीं सांंई ने इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना को हराया। वर्ल्ड नम्बर-25 समीर ने अंतिम-16 दौर में ताकुमा के खिलाफ मिली जीत के साथ ही अपने भाई सौरभ की हार का बदला भी पूरा कर लिया।
समीर ने वर्ल्ड नम्बर-104 ताकुमा को 37 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-16, 21-12 से मात देकर अंतिम-8 में जगह बनाई है, जहां उनका सामना चीन के खिलाड़ी लु गुआंग्जु से होगा। वर्ल्ड नम्बर-17 प्रणीत ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के पणजी अहमद मौलाना को 32 मिनट के भीतर सीधे गेमों में 21-12, 21-14 से मात दी।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



