शरत कमल और जी साथियान की भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां 2020 आईटीटीएफ विश्व टूर हंगरी ओपन में हांगकांग के किट क्वान हो और टिंग चुन वोंग की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी को हराकर पुरूष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। पांच सेट तक चले मुकाबले में भारतीय क्वालीफायर ने 11-7, 12-10, 4-11, 4-11, 11-9 से जीत हासिल की और अब शनिवार को उनका सामना जर्मनी की डुडा बेनेडिक्ट और फ्रांजिस्का पैट्रिक की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा।
वहीं इससे पहले शरत ने मनिका बत्रा के साथ मिलकर मिश्रित युगल के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया। शरत और मनिका को क्वार्टरफाइनल में वाकओवर मिला और अब उनका सामना जर्मनी के पैट्रिक फ्रांजिस्का और पेट्रिसा सोलिजा की मिश्रित जोड़ी से होगा। पुरूष युगल में शरत और साथियान ने क्वार्टर फाइनल में नांदोर एसेस्की और एडम जुडी की स्थानीय प्रबल दावेदार जोड़ी को 11-8 11-7 11-8 से शिकस्त दी।
प्रज्ञान ओझा ने क्रिकेट को कहा अलविदा
भारत के नंबर एक खिलाड़ी ज्ञानशेखरन साथियान ने भी दुनिया के 61वें नंबर के खिलाड़ी ईरान के नौशाद अलामियां को 4 . 0 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। साथियान की टक्कर दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी हारिमोतो तोमोकाजू से होगी।इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता मनिका ने दुनिया की 26वें नंबर की खिलाड़ी चेन जू यू को 4-3 से हराया था। लेकिन प्री क्वार्टर फाइनल में वह दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी हिरानो मियू से 0-4 से हार गयीं।


Download Android App
Download iOS App



