शॉ ने की दमदार वापसी

Summary :

पृथ्वी शॉ ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ अर्धशतक लगाया।

मुंबई : पृथ्वी शॉ ने दमदार वापसी करते हुए रविवार को यहां सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए असम के खिलाफ अर्धशतक लगाया। शॉ ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और महज 32 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्हें हाल ही में मुंबई की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। 
20 वर्षीय बल्लेबाज पर डोपिंग के कारण 30 जुलाई को आठ महीनों का बैन लगाया था और वह रविवार को दोबारा खेलने के लिए उपलब्ध हुए। मुंबई ने गुरुवार को मुश्ताक अली के दो मैच और फिर सुपर लीग स्टेज के लिए टीम की घोषणा की थी। यह मुंबाई का आखिरी लीग मैच है। शॉ ने इससे पहले नेट्स में अभ्यास करने का एक वीडियो भी शेयर किया था।

Desk Team