अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ का टेस्ट रिकॉर्ड शेयर किया है। द्रविड़ दुनिया के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उनके नाम क्रिकेट में कई रिकॉर्ड हैं। आईसीसी ने जो रिकॉर्ड शेयर किया है, उसके माध्यम से बताया है कि क्यों द्रविड़ भारत के लिए लंबे प्रारूप में अहम खिलाड़ी थे।
आईसीसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 31,258- राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में किसी अन्य बल्लेबाज से ज्यादा गेंदें खेली हैं। किसी भी अन्य बल्लेबाज ने 30,000 गेंदों से ज्यादा गेंदें नहीं खेली हैं। द्रविड़ का हर टेस्ट मैच में गेंद खेलने का औसत 190.6 है।
द्रविड़ को विश्व क्रिकेट में द वॉल के नाम से जाना जाता है। वह 1994 से 2012 तक भारतीय टीम के अहम सदस्य रहे और उन्होंने अपने खेल से टीम को कई मैच जिताए।


Download Android App
Download iOS App



