टीम इंडिया ने क्वारंटीन पूरा करते ही बदला अपना ठिकाना, शहर के बाहरी हिस्से में बिताए थे शुरू के 14 दिन

Summary :

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर यानी शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के साथ होने जा रहा है

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा 27 नवंबर यानी शुक्रवार को सिडनी क्रिकेट मैदान पर पहले वनडे इंटरनेशनल मुकाबले के साथ होने जा रहा है। ऐसे में कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर सभी खिलाडिय़ों को 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया था,लेकिन अब मैच से ठीक एक दिन पहले और 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लेने के बाद टीम इंडिया इंटर कॉन्टिनेंटल के लिए रवाना हो गई है। जहां टीम ऑस्ट्रेलिया के अपने पिछले दौरों के दौरान ठहरा करती थी।
मेहमान टीम के खिलाड़ी और बाकी सहयोगी स्टाफ पृथकवास के दौरान सिडनी ओलंपिक पार्क में पुलमैन में रूके थे,जहां वो केवल मैदान पर ट्रेनिंग के वक्त ही मिल पाते थे। 

इसके अलावा खिलाडिय़ों को एक-दूसरे के पीछे बैठने की इजाजत भी नहीं थी साथ ही खिलाडिय़ों की आवाजाही के लिए कई सारी बसों का भी इस्तेमाल होता था। लेकिन अब बायो बबल का हिस्सा बनने के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाडिय़ों को काफी हद तक आजादी होगी। जहां सभी खिलाड़ी कम से कम नियंत्रित माहौल में एक दूसरे से मिल सकते है साथ ही खाना भी खा सकते हैं। 
दरअसल कोरोना संकट की वजह से इस मुकाबले के लिए सीमित संख्या में दर्शक मौजूद रहेंगे। टीम इंडिया पूरे दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया आई है,जहां उसे तीन ओडीआई,तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलने हैं। वहीं दौरे की शुरूआत शुक्रवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ होगी,जबकि टेस्ट सीरीज श्रृृंखला एडीलेड में 17 दिसंबर को शुरू होनी है। 
ï

Desk Team