England दौरे के लिए Team India का ऐलान, शुभमन गिल बने टेस्ट टीम के कप्तान

Summary :

रोहित-विराट के बाद टेस्ट में गिल को मिली कमान

BCCI ने England दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है, जिसमें शुभमन गिल को टेस्ट टीम का कप्तान और ऋषभ पंत को उप-कप्तान बनाया गया है। 18 खिलाड़ियों की टीम में करुण नायर की वापसी हुई है।

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट मैच से संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम में नए टेस्ट कप्तान को बनाने के लिए अटकलें जारी थी लेकिन अब BCCI ने शुभमन गिल को कप्तान बनाने का फैसला लिया है और ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदार देते हुए उप-कप्तान की कमान सौंपी है। बता दें कि England दौरे के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है साथ ही करुण नायर की भी वापसी हुई है।

शुभमन गिल बने कप्तान

18 खिलाड़ियों का चयन

England दौरे के लिए BCCI ने आज टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बड़ी जिम्मेदारी है साथ ही युवा खिलाड़ी को भी मौका दिया है।

शुभमन गिल कप्तान, ऋषभ पंत उप-कप्तान, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, साई सुदर्शन,अभिमन्यु ईश्वरन, नितीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, ध्रुव जुरेल, अर्शदीप सिंह, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह, नए चेहरे हुए शामिल

मध्य क्रम में नए चेहरे शामिल

खेल के सबसे लंबे प्रारूप से कोहली के संन्यास के बाद, साई सुदर्शन और करुण नायर जैसे कुछ उभरते और जमे हुए खिलाड़ियों को मध्य क्रम में शामिल किया गया है। साथ ही भारत ने अभिमन्यु ईश्वरन को टेस्ट टीम में शामिल किया है। बता दें कि वह बंगाल के लिए घरेलू क्रिकेट के दिग्गज रहे हैं, उनके नाम 101 प्रथम श्रेणी खेल, 48.87 की औसत, 27 शतक और 29 अर्द्धशतक के साथ 7,674 रन हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया का उनका दौरा निराशाजनक रहा था, जहां उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 36 रन बनाए थे।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।