Paris Olympic 2024 के लिए टीम इंडिया तैयार

Summary :

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को लगता है कि Paris Olympic 2024 में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए उनकी टीम में अभी काफी सुधार की गुंजाइश है तथा अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेगी। HIGHLIGHTS भारत 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद से लेकर अभी तक स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया है हरमनप्रीत ने पीटीआई से कहा,‘‘अगर हम टीम के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो यह अच्छा है भारत को 2 से 15 अप्रैल के बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की…

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को लगता है कि Paris Olympic 2024 में प्रतिष्ठित स्वर्ण पदक जीतने के लिए उनकी टीम में अभी काफी सुधार की गुंजाइश है तथा अगले महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया के दौरे में टीम अपनी तैयारी को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेगी।

HIGHLIGHTS

  • भारत 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद से लेकर अभी तक स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया है
  • हरमनप्रीत ने पीटीआई से कहा,‘‘अगर हम टीम के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो यह अच्छा है
  • भारत को 2 से 15 अप्रैल के बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलनी है


ओलंपिक में आठ बार का चैंपियन भारत 1980 में मास्को ओलंपिक के बाद से लेकर अभी तक स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया है। उसने हालांकि तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर पदक का लंबा इंतजार खत्म किया था। हरमनप्रीत ने पीटीआई से कहा,‘‘अगर हम टीम के प्रदर्शन पर ध्यान दें तो यह अच्छा है। हम अतिआत्मविश्वास में नहीं हैं लेकिन हम सभी बड़ी टीमों को कड़ी चुनौती दे रहे हैं। टीम आत्मविश्वास से भरी है।’’
उन्होंने कहा,‘‘हमारा लक्ष्य स्वर्ण पदक जीतना है। इसके अलावा हम किसी अन्य चीज पर विचार नहीं कर रहे हैं। हमारा कोई अन्य लक्ष्य नहीं है।’’ पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दर्ज करने के बाद भारत ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया तथा इसके बाद उसने एफआईएच प्रो लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। भारत इस लीग में आठ मैच में 15 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।


हरमनप्रीत ने कहा,‘‘प्रो लीग के सभी मैच कड़े थे, लेकिन हमने अच्छा प्रदर्शन किया। हमने इन मैचों से काफी कुछ सीखा और टीम ने काफी सुधार किया। कुल मिलाकर हमने अच्छा प्रदर्शन किया।’’ हरमनप्रीत से पूछा गया की टीम में किन विभागों में सुधार करने की जरूरत है, उन्होंने कहा,‘‘केवल दो क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। पहले आप ‘डी’ के अंदर कैसे बचाव करते हैं और दूसरा आप कैसा आक्रमण करते हैं। हमें यह ध्यान रखना होगा कि हम हर समय सफल नहीं हो सकते हैं।’’ भारत को 2 से 15 अप्रैल के बीच पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की श्रृंखला खेलनी है और हरमनप्रीत इस दौरे के महत्व से अच्छी तरह अवगत हैं।
उन्होंने कहा,‘‘ऑस्ट्रेलिया का दौरा हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। हमें ओलंपिक से पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ खेलने का मौका मिल रहा है।’’

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.