एशियन गेम्स खेलने नहीं जाएगी टीम इंडिया? BCCI की ओर से बड़ा अपडेट आया सामने

Summary :

Update on Asian Games: 2026 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा बातें क्रिकेट की ही हो रही हैं. इसका कारण है. एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाले देश इसमें हिस्सा लेंगे. जिससे टूर्नामेंट का रोमांच काफी बढ़ जाएगा. हालांकि एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं, उससे BCCI समेत कई क्रिकेट बोर्ड नाराज है. पिच, वॉशरूम, ड्रेसिंग रूम क्रिकेटर्स के लिए मुफीद नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. जिससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. Update on Asian Games एशियन गेम्स 2026 नजदीक आ गया है. हालांकि…

Update on Asian Games: 2026 एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा बातें क्रिकेट की ही हो रही हैं. इसका कारण है. एशिया की टॉप क्रिकेट खेलने वाले देश इसमें हिस्सा लेंगे. जिससे टूर्नामेंट का रोमांच काफी बढ़ जाएगा. हालांकि एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट को लेकर व्यवस्थाएं की गई हैं, उससे BCCI समेत कई क्रिकेट बोर्ड नाराज है. पिच, वॉशरूम, ड्रेसिंग रूम क्रिकेटर्स के लिए मुफीद नहीं है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसको लेकर बड़ा कदम उठाने जा रहा है. जिससे जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

Update on Asian Games

Update on Asian Games
Update on Asian Games

एशियन गेम्स 2026 नजदीक आ गया है. हालांकि इसके शुरू होने से पहले ही जापान की तैयारियों की पोल खुल चुकी है. एक बार फिर एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट आयोजित किया जाएगा. जिसमें टीम इंडिया भी शिरकत करने जाएगी. हालांकि BCCI इस इवेंट की तैयारियां देखकर खुश नहीं है. जापान के नगोया शहर में मुकाबलों का आयोजन होगा. हालांकि वहां की पिच हाइब्रिड तैयारी की गई है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क का ग्राउंड पहले बेसबॉल ग्राउंड था. 2026 में मार्च के महीने में इसे क्रिकेट ग्राउंड में तब्दील किया गया. जिसके बाद से लेकर अब तक केवल एक ही टूर्नामेंट हुआ है.

Asian Games Pitch
Asian Games Pitch

ईस्ट एशिया पैसिफिक क्वालिफायर की मेजबानी इसी ग्राउंड ने की थी. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है. इसमें काफी बाउंस होता है. जिससे बल्लेबाजों को परेशानी हो सकती है. पिच के अलावा भी कई सारी दिक्कते हैं. खिलाड़ियों के रुकने की व्यवस्था ग्राउंड से काफी दूर की गई है. होटल के कमरे बहुत छोटे हैं. टॉयलेट भी मैदान से काफी दूर है. इन्हीं सब मुद्दों को लेकर BCCI ने आयोजकों से शिकायत की है.

BCCI उठा सकती है ये कदम

BCCI
BCCI

मीडिया में जो रिपोर्ट्स सामने आ रही है, उसके मुताबिक BCCI एशियन गेम्स में भारत की A टीम के बजाय B टीम भेज सकती है. पहले श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाले स्क्वॉड का ऐलान हो चुका है. जिसमें टीम इंडिया की टी20 टीम के कई सारे स्टार प्लेयर्स शामिल हैं. ऐसे में अगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड तैयारियों से संतुष्ट नहीं हुआ तो फिर इस टीम के बजाय युवाओं से सजी दूसरी टीम उतार सकती है.

 

Read More: अनाया बांगर के महिला क्रिकेट में खेलने पर हुआ बवाल, साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने कहा- ‘मत करो Allow’

Raj Kiran