IND vs ENG 2nd Test : कौन है जैमी स्मिथ, जिसने भारत के खिलाफ जड़ा सबसे तेज टेस्ट शतक

Summary :

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने इतिहास रच दिया है। मैच के तीसरे दिन, स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में शतक लगाकर भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ दिया। यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि जब स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब इंग्लैंड ने महज 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में स्मिथ ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में शतक पूरा किया और टीम को संकट से उबारा। कम उम्र में बनाई…

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जैमी स्मिथ ने इतिहास रच दिया है। मैच के तीसरे दिन, स्मिथ ने सिर्फ 80 गेंदों में शतक लगाकर भारत के खिलाफ इंग्लैंड का सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ दिया। यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि जब स्मिथ बल्लेबाजी के लिए उतरे, तब इंग्लैंड ने महज 84 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में स्मिथ ने जिम्मेदारी संभालते हुए आक्रामक अंदाज में शतक पूरा किया और टीम को संकट से उबारा।

कम उम्र में बनाई अलग पहचान
24 वर्षीय जैमी स्मिथ, इंग्लैंड के सरे काउंटी से खेलने वाले बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर 2023 में इंग्लैंड टीम में जगह बनाई। बचपन से ही क्रिकेट में रुचि रखने वाले स्मिथ को 12 साल की उम्र में ही अंडर-17 टीम में खेलने का मौका मिल गया था। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड अंडर-19 टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया और चट्टोग्राम में एक मैच में 90 और 104 रन की दो अहम पारियां खेलीं।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक
स्मिथ ने 2019 में एमसीसी ऑल स्टार स्क्वॉड के खिलाफ फर्स्ट क्लास डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 127 रन की पारी खेली। उसी साल उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में भी पदार्पण किया। 2022 में उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक (234 रन) भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट में जड़ा। इसके बाद इंग्लैंड लॉयंस टीम में शामिल होने पर उन्होंने 71 गेंदों में शतक लगाकर उस समय का लॉयंस टीम के लिए सबसे तेज शतक बनाया।

2024 में किया टेस्ट डेब्यू
2024 में स्मिथ ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया, और पहले ही मैच में 70 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ अगले सीरीज में उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक भी जड़ा। भारत के खिलाफ मौजूदा सीरीज में 80 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।

अब तक का अंतरराष्ट्रीय करियर
टेस्ट मैच: 11

टेस्ट रन: 800+ (2 शतक, 4 अर्धशतक)

वनडे मैच: 13

टी20 मैच: 5

फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड: 73 मैच, 4000+ रन, 11 शतक

स्मिथ का यह तेज शतक न सिर्फ इंग्लैंड के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ है, बल्कि यह उनकी क्षमता और आत्मविश्वास का भी परिचायक है। युवा बल्लेबाज के इस प्रदर्शन ने उन्हें क्रिकेट जगत में चर्चा का केंद्र बना दिया है।

Priya