अपनी पत्नी Shefali Jariwala को याद कर इमोशनल हुए Parag, पोस्ट शेयर कर जाहिर किए अपने इमोशंस

Summary :

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwal)  की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन इस चौंकाने वाली घटना के 6 दिन बाद, उनके पति पराग त्यागी (Prah tyohaar ? ने जो इमोशनल नोट शेयर किया है, उसने लोगों के दिल तोड़ दिए हैं। एक्ट्रेस की मौत को लेकर अभी कई सवाल उठे हुए हैं—क्या ये महज़ एक कार्डियक अरेस्ट था या इसके पीछे कोई और गहरी वजह छुपी है? क्या सेल्फ मेडिकेशन ( Self Medication) ही बना जानलेवा? इस बीच, पराग ने शेफाली को “ग्रेस में लिपटी फायर” बताते हुए उनके निस्वार्थ प्यार, मजबूत आत्मा…

‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwal)  की अचानक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लेकिन इस चौंकाने वाली घटना के 6 दिन बाद, उनके पति पराग त्यागी (Prah tyohaar ? ने जो इमोशनल नोट शेयर किया है, उसने लोगों के दिल तोड़ दिए हैं। एक्ट्रेस की मौत को लेकर अभी कई सवाल उठे हुए हैं—क्या ये महज़ एक कार्डियक अरेस्ट था या इसके पीछे कोई और गहरी वजह छुपी है? क्या सेल्फ मेडिकेशन ( Self Medication) ही बना जानलेवा? इस बीच, पराग ने शेफाली को “ग्रेस में लिपटी फायर” बताते हुए उनके निस्वार्थ प्यार, मजबूत आत्मा और उज्ज्वल लिगेसी को याद किया है। लेकिन क्या इस नोट में छुपा है कोई अनकहा इशारा?

शेफाली जरीवाला के निधन ने तोड़ दिया सबका दिल

27 जून 2025 को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई—‘कांटा लगा गर्ल’ शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका निधन कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ, हालांकि अब तक मौत की असली वजह की पुष्टि नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि शेफाली बिना डॉक्टर की सलाह के एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट ले रही थीं और इसी के चलते उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। इस खबर ने उनके फैंस, इंडस्ट्री के साथियों और खासतौर पर उनके पति पराग त्यागी को गहरे सदमे में डाल दिया है।

6 दिन बाद टूटा पति पराग त्यागी का दिल

शेफाली की मौत के बाद, पति और एक्टर पराग त्यागी पूरी तरह से टूट चुके हैं। अपनी पत्नी की याद में उन्होंने 6 दिन बाद इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल और दिल को छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया। इस नोट में पराग ने शेफाली को श्रद्धांजलि दी और बताया कि वह उनके लिए सिर्फ पत्नी नहीं, बल्कि एक “परी” थीं।“शेफाली, मेरी परी” – पराग का भावुक संदेश

Parag-Shefali
पराग को आई शेफाली की याद


पराग ने अपने पोस्ट में लिखा,

“शेफाली, मेरी परी – हमेशा के लिए ‘कांटा लगा’ – वह जो आंखों से दिखती थी, उससे कहीं ज़्यादा थी। वह ग्रेस में लिपटी आग थी, शार्प और फोक्सड। उसने अपने जीवन को पूरी निष्ठा, आत्मबल और धैर्य के साथ जिया।”वो सिर्फ एक ग्लैमरस आइकॉन नहीं थीं, बल्कि एक मजबूत, विचारशील और करुणामयी आत्मा थीं। पराग ने यह भी लिखा कि शेफाली का प्यार बिल्कुल निस्वार्थ था। वह सभी के लिए मां जैसी थीं—हमेशा दूसरों की चिंता करने वाली, अपनी उपस्थिति से सबको सुकून देने वाली।

 

Parag Tyagi
पराग को आई शेफाली की याद


पराग की अपील

अपने पोस्ट के अंत में पराग ने लोगों से अपील की कि शेफाली को उसकी ‘लाइट’ से याद किया जाए, ना कि अफवाहों या शोक की अराजकता से। उन्होंने लिखा, “यह स्पेस केवल प्यार से भरा हो, ऐसी यादों से जो हील करती हैं। ऐसी कहानियों से जो उसकी आत्मा को जीवित रखें। उसे उसकी लिगेसी बनने दो। एक ऐसी आत्मा, जो इतनी उज्ज्वल है, उसे कभी नहीं भुलाया जाएगा।”

फैंस और इंडस्ट्री से मिल रही संवेदनाएं

सोशल मीडिया पर शेफाली के निधन को लेकर शोक की लहर है। फैंस उनके पुराने वीडियोज़ और तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और ‘Rest in Power Angel’ जैसे मैसेज भेज रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी पराग और शेफाली के परिवार के लिए संवेदना जाहिर की है।

Parag-Shefali
शेफाली के अंतिम शब्द


अंतिम शब्द

शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी मुस्कान, उनकी पॉजिटिव एनर्जी और उनका प्यार हमेशा जिंदा रहेगा। पराग त्यागी का ये इमोशनल नोट न सिर्फ एक पति के दर्द को बयां करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्यार वाकई अमर होता है।

Tamanna Choudhary